Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम अज्ञात ब्यक्ति के शव मिलने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस...
अज्ञात ब्यक्ति के शव मिलने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
क्राइम

अज्ञात ब्यक्ति के शव मिलने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Harshad Dewangan 17 April 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 *जांजगीर-चांपा पुलिस* 

*⏺️थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम लखुर्री में अज्ञात ब्यक्ति के शव मिलने के मामले में आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*⏺️सायबर टीम जांजगीर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में रही अहम भूमिका*

*⏺️अंधे कत्ल में शामिल 03 आरोपी सहित 01 विधि सें संघर्षरत् बालक*

*⏺️ग्राम लखुर्री में दिनांक 14.04.2024 को अज्ञात ब्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान चालक (मृतक) रमाकांत तिवारी उम्र 24 साल निवासी परियापारा लाल खदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर के रूप में हुई*

*⏺️आरोपियों द्वारा कार लूट कर, कार को बेचकर पैसा कमाएगें की लालच में घटना को दिया अंजाम*

*⏺️चालक मृतक रमाकांत तिवारी को आरोपियों द्वारा रास्ते में गाड़ी को रूकवा कर उसके पैर हाथ को पकड़कर उसके गला दबाकर, हाथ मुक्का लात से मारपीट कियें जिसे घायल होने से कार से निकालकर पत्थर से उसके सिने को मारा जिससे उसकी मृत्यु हो गई*

*⏺️आरोपियों द्वारा अपने साथी विधि से संघर्षरत बालक को फोन के माध्यम् से शव को छुपाने के लिए गढ्ढा खोदने के लिए बोला गया था, जिससे विधि से संघर्षरत बालक द्वारा पैसे के लालच में पहले से गढ्ढा खोदकर रखा था*

*⏺️आरोपियों द्वारा कार में मृतक चालक के शव को सुबह करीबन 06.30 बजे पंडरीपाली पहुंचे थे, उजाला होने से शव को छुपाना संभव नही हो सका।*

*⏺️ पूनः सभी आरोपियों द्वारा कार में बैठ कर शव को छुपाने के लिए मिरौनी (हसौद) बैराज की ओर ले जा रहा था पुलिस का चेक पोस्ट लगा देखकर वहां से बिर्रा तरफ भागे तथा ग्राम लखुर्री नहर किराने में शव को फेंक दिया*

*⏺️आरोपियों को तकनीकी सहायता के आधार पर पकड़ने में मिली सफलता*

*⏺️आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन व पत्थर तथा कार को किया गया बरामद*

*⏺️आरोपी*

*(01) राहूल श्रीवास पिता स्व. गजानंद श्रीवास उम्र 20 साल निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा*

*(02) सोम प्रभात उर्फ सोम पिता ओम प्रकाश साहु उम्र 19 साल निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा*

*(03) विवेक पुरी गोस्वामी पिता नरेन्द्र पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा*

*⏺️आरोपी के विरूद्ध धारा 302,397,34 भादवि पंजीबद्ध के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड जा रहा है*

*⏺️ प्रकरण में शामिल 01 विधि सें संघर्षरत् बालक जिसे माननीय किशोर न्यायालय पेश उपरान्त बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जावेगा*


 ⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सारागॉव के मर्ग क्रमांक 10/2024 धारा 174 जाफौ का जॉच के दौरान सूचक छत्रपाल डिडोंरे गवाह अश्वनी कुमार जायसवाल, मृतक की मॉ  के पृथक- पृथक कथन में बताया कि रमाकांत तिवारी ड्रायवर है। जो इंकेश डिडॉरे बिलासपुर के कार को चलाता है। दिनांक 13.04.24 को मोबाईल धारक रंजित उर्फ विवेक पुरी गोश्वामी द्वारा ग्राम कोटमीसोनार से अमरकंटक जाने के लिए बुकिंग कराया तब रमाकांत तिवारी द्वारा कार डिजायर कमांक सीजी 04 सीपी 1378 को लेकर रात्रि करीबन 09.10 बजे ग्राम कोटमीसोनार लेकर गया जो दिनांक 14/04/2024 को सुबह चालक रमाकांत तिवारी का मोबाईल नंबर नही लगा सुबह करीबन 10.00 बजे पता चला कि कार डिजायर सीजी 04 पी सी 1378 ग्राम पचरी बरबसपुर के पास खड़ी है कि सूचना पर जाकर देखा तो कार डिजायर पचरी बरबसपुर के पास खड़ा था व चालक रमाकांत तिवारी नही था गाडी में खून लगा था जिसकी सूचना थाना अकलतरा को दिया तब पता चला कि चालक रमाकांत तिवारी का लाश थाना सारागॉव क्षेत्रांर्तगत ग्राम लखुर्री नहर किनारे पडा है कि सूचना पर जाकर देखा जो लाश पड़ा है चालक रमाकांत तिवारी का ही था जिसके शरीर पर मारपीट करने से चोंट के निशान दिख रहा था कोई अज्ञात लोग द्वारा मारपीट कर फेक दिये है कि मृतक रमाकांत के शव का पीएम कराया गया डॉ साहब के द्वारा शार्ट पीएम में मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या होने से थाना सारागांव में अपराध कमांक 86/24 धारा 302,201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया ।

          

⏩ *हत्या जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में तत्काल आरोपियों की पतासाजी हेतु ठीम गठित किया गाया। अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चाम्पा के मार्ग दर्शन में सायबर टीम द्वारा मृतक का तकनीकी के आधार पर* आरोपी (01) राहूल श्रीवास निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा (02) सोम प्रभात उर्फ सोम निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा (03) विवेक पुरी गोस्वामी निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा को पकड़ा गया संदेहीयों को कडाई से पुछताछ करने पर संदेहीयों ने अपने अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि दिनांक 13/04/24 को राहुल श्रीवास के आधार कार्ड से संदेहीयों द्वार एक जीओ कम्पनी का सिम खरीदा एवं प्लान किये कि बिलासपुर के ट्रेवलस से कार बुक कर अमरकंटक की ओर लेकर जाते है और कार को लूटकर बेचकर पैसा कमायेगें ड्रायवर को भी निपटा देगें जिसके बाद करीबन 09.30 बजे रात्रि को बिलासपुर के कार ट्रेबलस वाले को मोबाइल फोन किया उसमें से एक, दो ट्रेबलस वाले पहले पैसा डालने के बाद गाड़ी भेजने बोले इसलिए उनसे बात नहीं जमी उसके बाद फिर प्रिंस ट्रेबलस बिलासुपर वाले से किराये में बात हुई और मैं अपने आप को रंजीत बताकर ट्रेबलस वाले से राहुल श्रीवास के नाम पर खरीदे नया सिम नंबर से बात किया और गाड़ी को कोटमीसोनार गाँव लाने को बोलाए रात्रि लगभग 10.30 बजे सफेद रंग का स्वीप्ट डिजायर कमांक सीजी 04 पीसी 1378 को ड्रायवर रमाकांत तिवारी लेकर आया। जिसमें तीनो लोग गाँव कोटमीसोनार से बैठकर अमरकंटक के लिए निकले कार को ड्रायवर रमाकांत तिवारी चला रहा था ड्रायवर सीट के बगल में राहुल श्रीवास बैठा था विवेक और सोम प्रभात साहु पीछे के सीठ में बैठे थे। जयराम नगर होते हुए बिलासपुर गये और सिपत चौक के पेट्रोल पम्प में पेट्रोल भराये है अपना पहचान छिपाने के लिए अपना एक केशरिया रंग का गमछा को ओढ़ा थे। पेट्रोल भराने के बाद सभी अमरकंटक के लिए निकल गये। रास्ते में एक ढाबा में रोककर तीनों गुपचुप तरिके से ड्रायवर को मारने का प्लान बनाये और रात को रात्रि करीबन 02.00 बजे गौरेला, पेड्रा रोड़ के आगे रोड किनारे खाने पिने के नाम से ड्रायवर को गाड़ी रोकने बोले गाड़ी रोकने के बाद विवेक ड्रायवर रमाकांत तिवारी के दोनो पैर को पकडा सोम प्रभात साहु ड्रायवर के हाथ को सीट के पीछे पकड़कर रखा था और राहुल श्रीवास अपने कोहनी से ड्रायवर रमाकांत के गला को सामने से जोर से दबा रहा था उसके बाद ड्रायवर रमाकांत घायल हो गया जिसे कार से निकालकर रोड किनारे जमीन में लेजाकर सभी हाथ मुक्काए लात से मारपीट किये है और राहुल श्रीवास वही पर रखे पत्थर से ड्रायवर रमाकांत के सिने को मारे है। मारपीट करने से ड्रायवर रमाकांत तिवारी की मृत्यु हो गई जिसके शव को कार के पीछे सीट में लेटा दिये, विवेक कार को चला रहा था बाजु में राहुल श्रीवास बैठा हुआ था और ड्रायवर के शव के साथ सोम प्रभात साहु बैठा हुआ था। ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर वापस आते समय अपने पुराने परचित दोस्त विधि से संघर्षरत बालक का मोबाईल में फोन कर शव को छुपाने के लिए गढ्‌ढा खोदने के लिए बोला और ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को लेकर सूबह करीबन 06.30 बजे पंडरीपाली पहुँचे, वहाँ विधि से संघर्षरत बालक गढ्‌ढा खोद लिया था लेकिन उजाला होने से वहाँ शव को छुपाना सम्भव नहीं हो सका तब फावड़ा एवं गैती लेकर सभी लोग शव छुपाने के नियत से विधि से संघर्षरत बालक को साथ में गाड़ी में बैठाकर मिरौनी हसौद की ओर जा रहे थे वहाँ पुलिस का चेक पोस्ट लगा देखकर वहाँ से वापस बिर्रा तरफ भागेए रास्ते में विधि से संघर्षरत बालक गाड़ी से उतर गया फिर तीनों लोग बम्हनीडीह, सारागॉव के बीच सड़क से कुछ दूर नहर के किनारे ड्रायवर रमाकांत तिवारी के शव को फेक दिये और कार को लेकर भाग रहे थे ग्राम पचरी के आसपास पहुँचे थे, लोगो का चहल पहल बढने के कारण डर कर कार को छोड़कर आरोपी राहुल श्रीवास गाँव लिटिया की ओर भाग तथा आरोपी सोम प्रभात उर्फ सोम, विवेक पुरी गोस्वामी कापन रेलवे स्टेशन से रायगढ़ तरफ भाग गयें। सभी आरोपियों को सायबर टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया है जिसे घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरंडम के आधार पर आरोपीयों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन व पत्थर घटनास्थल से खुन आलुदा मिट्टी सादी मिट्टीए डिजायर कार आरोपीयों के पहने हुए कपडें जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया है। प्रकरण सदर में आरोपीयों के द्वारा अपना जुर्म कबुल करने पर प्रकरण में धारा 34, 397 भादवि जोडी गई।


⏩विवेचना दौरान आरोपी (01) राहूल श्रीवास उम्र 20 साल निवासी लटिया वार्ड नं. 14 थाना अकलतरा (02) सोम प्रभात उर्फ सोम उम्र 19 साल निवासी तरौद वार्ड नं 09 थाना अकलतरा (03) विवेक पुरी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी तरौद वार्ड नं. 20 अकलतरा जिला जांजगीर-चाम्पा के विरूद्व अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 16.04.2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। तथा प्रकरण में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक  को किशोर न्यायालय जांजगीर में पेश किया जावेगा प्रकरण की विवेचना जारी है।  


⏩आरोपियों की गिरफ्तारी में अति पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल, sdop चाम्पा यदुमणि सिदार के नेतृत्व में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, निरी. दिनेश यादव थाना प्रभारी अकलतरा, सत्यम चैहान थाना प्रभारी सारागांव, सायबर सेल प्रभारी उनि. पारस पटेल एवं सायबर सेल से सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रआर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव थाना सारागांव से सउनि सरोज पाटले, प्रआर, मथूरा केशी थाना बम्हनीडीह से सउनि संतोष बंजारे एवं बिलासपुर ए.सी.सी.टीम, रायगढ़ सायबर टीम का सराहनीय योगदान है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |