Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम प्रयागराज में ईंट-भट्ठा व्यवसायी मुबस्सिर की गोली मारकर हत्या, दो द...
प्रयागराज में ईंट-भट्ठा व्यवसायी मुबस्सिर की गोली मारकर हत्या, दो दोस्त भी घायल हुए
क्राइम

प्रयागराज में ईंट-भट्ठा व्यवसायी मुबस्सिर की गोली मारकर हत्या, दो दोस्त भी घायल हुए

28 May 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार 28 मई 2022 को ईंट-भट्ठा व्यवसायी मुबस्सिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि उसके दो दोस्त गोली लगने से घायल हो गए। तीनों भट्टे से लौट रहे थे। तभी रास्ते में हुए विवाद के बाद विरोधी गुट के लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले गए। लेकिन, चिकित्सक ने व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

घटना फाफामऊ थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव की है। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए 4 सदस्यों की टीम बनाई गई है। प्रारंभिक जांच में हमले की वजह जमीन का विवाद सामने आया है। 

रुदापुर गांव निवासी मुबस्सिर अहमद के पास ईंट-भट्ठा है। शनिवार दोपहर वह अपने साथियों आकिर अहमद और मुदस्सर अहमद के साथ ईंट-भट्ठा से गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में घर के बगल में रहने वाले खुर्शीद अहमद पक्ष के लोग मिले। सभी ने मुबस्सर की गाड़ी रोक दी। 

जमीन विवाद को लेकर खुर्शीद और मुबस्सिर के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद फायरिंग की गई। गोली लगने से मुदस्सिर अहमद, आकिर अहमद और मुबस्सिर अहमद घायल हो गए। मुबस्सिर अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मुबस्सिर अहमद और खुर्शीद अहमद दोनों रुदापुर गांव में रहते हैं। दोनों पड़ोसी हैं। 

खुर्शीद अहमद की तरफ से मुदस्सिर अहमद, मुसबीर अहमद और आकिब अहमद पर गोलियां चलाईं। परिजनों की शिकायत पर खुर्शीद अहमद, जावेद अहमद, जैद अहमद, फैजू के खिलाफ  धारा 302, 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पक्ष मोहम्मद जैद, खुर्शीद और जावेद आपस में रिश्तेदार हैं। ये लोग रुदापुर में रहते हैं। उसके पड़ोसी मुबस्सिर और मुदस्सिर हैं, जो मोहम्मद अतीक अहमद के बेटे हैं। रुदापुर गांव की एक दस बिस्वा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कई साल से विवाद चल रहा है। इस जमीन को लेकर एक माह पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ  शांति भंग करने का चालान किया था।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |