Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम ● *बाइक चोरी में पुलिस को मिली सफलता, कापू पुलिस ने चोरी की 05 बाइक...
● *बाइक चोरी में पुलिस को मिली सफलता, कापू पुलिस ने चोरी की 05 बाइक के साथ सक्रिय बाइक को चोर को किया गिरफ्तार*
क्राइम

● *बाइक चोरी में पुलिस को मिली सफलता, कापू पुलिस ने चोरी की 05 बाइक के साथ सक्रिय बाइक को चोर को किया गिरफ्तार*

Harshad Dewangan 09 April 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

● *धरमजयगढ़, पत्थलगांव क्षेत्र से बाइक चुराकर घर में छिपा रखा था आरोपी, बेचने निकाला और पकड़ा गया*…. 


     *08 अप्रैल रायगढ़* । पिछली क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा बाइक चोरी पर अंकुश लगाने थाना, चौकी प्रभारियों को सूचना तंत्र सुदृढ़ कर बाइक चोरों पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया था जिसमें कापू पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर को चोरी की पांच मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपी सोल्ड बाइक को निशाना बना रहा था ।


          जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 08/04/2024 को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को मुखबीर से सूचना मिली कि कापू बस स्टैंड के पास एक युवक सेकंड हैंड बाइक बिक्री के लिए कुछ लोगों से चर्चा कर रहा है, युवक के पास बाइक का कोई कागजात नहीं है संदिग्ध प्रतीत हो रहा है । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने संदेही युवक को बाइक बिक्री के संबंध में पूछताछ कर कागजात दिखाने बोले जिसमें उसने बाइक के कागजात नहीं होना बताया । थाना प्रभारी द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर युवक संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया ने बाइक को महीने पहले पत्थलगांव क्षेत्र से चोरी करना बताया और कुछ बाइक को धरमजयगढ, पत्थलगांव और खम्हार बाजार से चोरी कर घर बाड़ी में छुपा कर रखना बताया । कापू पुलिस द्वारा आरोपी संजय उर्फ कलाउ नगेसिया को साथ उसके घर गई, जहां आरोपी के बाड़ी में छुपा कर रखें अन्य बाइक गवाहों के समक्ष बरामद किया गया है । *आरोपी संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया पिता मंगलू नगेसिया उम्र 27 साल निवासी रतनपुर टिहलीसराई थाना कापू जिला रायगढ़* के कब्जे से *05 मोटर सायकल*- हीरो होण्डा सीडी डीलक्स काला रंग सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स काला रंग सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स रेड ब्लैक सोल्ड, हीरो एचएफ डीलक्स लाल काला रंग सोल्ड, हीरो स्प्लेंडर प्लस नीला काला रंग सोल्ड, *कुल कीमती करीब 1,80,000 रुपए* का बरामद किया गया ।  आरोपी ने बताया कि कल ही उसने चोरी की बाइक बिक्री के लिये निकाला और पकड़ा गया । थाना प्रभारी द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी निकाली गई जिस पर आरोपी संजय उर्फ कलाऊ नगेसिया के विरुद्ध पूर्व में थाना बतौली जिला सरगुजा में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है । आरोपी के कृत्य पर थाना कापू में *इस्तगासा क्रमांक 01/2024 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।


       पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में कार्यवाही में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक देवलाल राठिया, आरक्षक सामवेल मिंज और विभूति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |