Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम कुशीनगर में युवक ने दो कांस्टेबल पर किया जानलेवा हमला, एक की हालत ग...
कुशीनगर में युवक ने दो कांस्टेबल पर किया जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर
क्राइम

कुशीनगर में युवक ने दो कांस्टेबल पर किया जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

28 May 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

कुशीनगर (ASR24NEWS) 28 मई 2022। यूपी के कुशीनगर जिले में शनिवार 28 मई 2022 को एक युवक ने दो कांस्टेबल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों सिपाही घायल हो गये। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

जानकारी के मुताबिक जिले के खड्डा कस्बे में शनिवार को एक युवक ने बाइक सवार कांस्टेबल की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे पकडऩे गये दूसरे सिपाही पर भी उसने हमला बोला दिया जिससे वह भी घायल हो गया। इसके बाद वह आधे घंटे तक तांडव करता रहा। 

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। घायल जवानों को तुरकहान सीएचसी ले जाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई। 

शनिवार को पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक मासूम अली बयान दर्ज कराने सीओ खड्डा के कार्यालय पहुंचे थे। करीब 12:30 बजे वह बाइक से लौट रहे थे। कस्बे के सुभाष चौक के सामने टेलीफोन एक्सचेंज पहुंचकर वह किसी कारणवश रुक गये। तभी एक युवक आया और कुछ बहस के बाद उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। 

धारदार हथियार से हुए हमले से मासूम अली घायल हो गये और सड़क पर गिर गए। वर्दी में पुलिसकर्मी पर हुए हमले को देख लोगों में भगदड़ मच गई। 

हमलावर बगल स्थित कांशीराम आवास के पास पहुंच गया और हथियार लहराते हुए तांडव करने लगा। डर के मारे लोग करीब नहीं आ रहे थे। पत्रकार प्रभात तिवारी घायल सिपाही को बाइक से तुरकाहन सीएचसी ले गए। इस बीच सुभाष चौक पर मौजूद होमगार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन डर के मारे आगे नहीं बढ़ सके।

सूचना पर एसआई पीके सिंह पुलिस के जवानों को लेकर पहुंचे। हमलावर कांशीराम के आवास पर गया था। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही उन्हें पकडऩे की कोशिश की, हमलावर ने कांस्टेबल प्रेमनारायण वर्मा पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया।

काफी मशक्कत के बाद लोगों के सहयोग से पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। दोनों घायल जवानों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। 

हमलावर की पहचान सुल्तानपुर जिले के निवासी रजनू अली के रूप में हुई है। वह निर्माणाधीन खड्डा तहसील भवन में मजदूरी पर काम करने आया था। इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |