अपनी पसंद की खबर खोजें
नई दिल्ली: उत्तर पश्चिम दिल्ली में एक बार में दो समूहों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. जिसके आरोप में पुलिस ने 27 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना के वक्त आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित शख्स पर लोहे की रॉड, लाठी और चाकू से हमला कर दिया था. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश ने बताया कि घटना बीती 21 फरवरी की है. आपसी कहासुनी और विवाद के बाद 21 फरवरी की रात को प्रीतमपुरा में यारन दा अड्डा बार के कर्मचारियों ने एक बैंक कर्मचारी जतिन शर्मा (23) और उसके दोस्तों पर लोहे की छड़ों, लाठियों और चाकू से हमला कर दिया था.