अपनी पसंद की खबर खोजें
दुर्ग। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने होली के दिन ड्यूटी से गायब रहकर शराब के नशे में लोगों से हुज्जतबाजी करने वाले एक प्रधान आरक्षक सहित एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। दोनों आरक्षक मोहन नगर और नंदिनी नगर थाने में पदस्थ थे। एसपी के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में वर्दी का रौंब दिखाकर मनमानी करने वाले जवानों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गौरतलब है कि शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार संपन्न कराने के लिए पूरे प्रदेश में पुलिस विभान द्वारा चप्पे-चप्पे पर बल की तैनाती की गयी थी। इसी कड़ी में दुर्ग जिले में भी पुलिस जवानों की अलग-अलग स्थानों पर की गयी थी। बताया जा रहा है कि एसपी जितेंद्र शुक्ला को नंदिनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव और मोहन नगर थाने में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकातय में बताया गया कि होली में दोनों पुलिस जवानों की जहां ड्यूटी लगाई गई थी।