Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम *युवती की किडनैपिंग कर एक लाख की फिरौती मांग रहे युवक की योजना हुई ...
*युवती की किडनैपिंग कर एक लाख की फिरौती मांग रहे युवक की योजना हुई विफल*
क्राइम

*युवती की किडनैपिंग कर एक लाख की फिरौती मांग रहे युवक की योजना हुई विफल*

Harshad Dewangan 29 February 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


● *किडनैपिंग की सूचना पर एक्शन में आई रायगढ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवती का किया सुरक्षित रेस्क्यू*….


● *चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को सरकंडा बिलासपुर में धर दबोचा, अपहरण के अपराध में भेजा गया जेल*….


     *रायगढ* । कल 28 फरवरी के सुबह थाना चक्रधरनगर क्षेत्र में किराए में रहने वाली युवती के घरवालों को युवती को बंधक बनाकर एक लाख फिरौती की मांग का मैसेज आया । गंभीर वारदात पर हरकत में आई पुलिस टीम द्वारा एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन पर 24 घंटे के भीतर बालिका को बिलासपुर से सुरक्षित ढूंढ निकालकर युवती की किडनैपिंग की साजिश रचने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।


      कल 28/02/2024 के सुबह थाना चक्रधरनगर में 20 वर्षीय लापता युवती के परिजन थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किडनैप किए जाने की जानकारी देते हुए युवती के बंधक बनाकर रखे होने के फोटोग्राफ्स और किडनैपर्स के रूपयों की मांग वाले मैसेज दिखाया गया । परिजन बताए कि उनकी लड़की चक्रधरनगर क्षेत्र में उसकी सहेली के साथ किराए मकान लेकर पढ़ाई करती है । 27 फरवरी के दोपहर लड़की फोन कर घर आ रही हूं बताई और शाम तक घर नहीं पहुंची थी । शाम करीब 7:00 बजे लड़की के मोबाइल से मैसेज आए जिसे देखकर सभी चौंक गए । मैसेज में लड़की के आंख पर पट्टी और हाथ, पैर बंधे हुए फोटोग्राफ शेयर किया गया था और लड़की को छोड़ने के लिए एक लाख रूपये की मांग की गई थी । लड़की के परिजन काफी डरे हुए थे । थाना प्रभारी द्वारा उन्हें लड़की को सकुशल बरामद करने का दिलाशा देते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कारण कराया गया ।


      संवेदनशील एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर प्रभारी प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की टीम बनाकर उन्हें अलग-अलग  जिम्मेदारी सौंपी गई । टीम द्वारा युवती के मोबाइल लोकेशन,सीसीटीवी फुटेज चेक करते हुए तत्काल बिलासपुर रवाना हुई । जहां रेलवे स्टेशन के पास युवती मिली जिसे सुरक्षित एक टीम थाने लेकर आई । युवती को परिजनों से भेंट कराकर घटना को लेकर पूछताछ किया गया जिसमें युवती बताई कि 27 फरवरी के दोपहर चक्रधरनगर से अपने घर जाने के लिए निकली थी जिसे रास्ते में उसका पूर्व परिचित कमलेश्वर पटेल (20 साल) निवासी महुआपाली जिला सक्ती मिला जो उसे बातचीत कर घर छोड़ देने की बात कह कर घूमने के बहाने ट्रेन से बिलासपुर ले गया । बिलासपुर में फ्रेश होने होटल चलते हैं कहकर होटल ले गया जहां युवती को डरा धमका कर उसका मोबाइल छीन लिया और लड़की के हाथ को पीछे से बांधकर आंख पर पट्टी बांधा और लड़की को घुटने के बल बिठाकर उसके फोटोग्राफ्स लेने लगा । तब  पूछी तो कमलेश पटेल बताया कि वह ट्रेडिंग में काफी रुपए गंवा चुका है । अब तुम्हारे (युवती) परिजन ₹100000 देंगे तभी छोड़ेगा और उसने युवती की मां को मोबाइल पर मैसेज और तस्वीरें भेजा । जैसे तैसे होटल के कमरे में रात बीती, सुबह खुद को छुड़ाकर युवती भागकर ट्रेन बैठने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची जहां रायगढ़ पुलिस टीम उसे मिली । युवती से मिली जानकारी पर तत्काल एसपी रायगढ़ द्वारा आईजीपी महोदय बिलासपुर को संपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बिलासपुर साइबर सेल की टीम के साथ आरोपी की पतासाजी में एक टीम को लगाया गया । आरोपी कमलेश पटेल अपना मोबाइल का सिम निकाल कर अन्यत्र भागने की फिराक में था जिसे सरकंडा के पास पुलिस टीम ने पकड़ा । *आरोपी कमलेश्वर पटेल पिता स्वर्गीय मनोहर पटेल उम्र 20 साल निवासी महुआपाली थाना चंद्रपुर जिला सक्ती (छत्तीसगढ़)* ने बताया कि वह काफी रूपये ट्रेडिंग में गंवा चुका है उसने उसकी परिचित युवती को किडनैप करना सॉफ्ट टारगेट लगा और घटना को अंजाम दिया । आरोपी से युवती का मोबाइल बरामद किया गया है । आरोपी को अपहरण के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।


           पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के साथ थाना चक्रधरनगर, साइबर सेल रायगढ़ एवं बिलासपुर पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही है ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |