Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया,मा...
पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया,मामला यहां नहीं रुका इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा
क्राइम

पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया,मामला यहां नहीं रुका इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा

Harshad Dewangan 21 January 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

नोएडा: नोएडा में पुरानी रंजिश में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया. इसके बाद उसे बाइक से बांधकर घसीटा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस मामले में आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


जानकारी के अनुसार, यह मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव का है. यहां अनुज और नितिन नाम के युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मेहंदी हसन नाम के व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था. चाकू लगने से मेहंदी हसन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.इसके बाद आरोपियों ने मेहंदी हसन को बाइक से बांधकर काफी दूर तक घसीटा. मेहंदी हसन को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.


पुलिस ने इस मामले में मेहंदी हसन के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. थाना सेक्टर 49 पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी, उसी दौरान बीती रात ग्राम बरौला में अभियुक्त अनुज और नितिन से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश अनुज और नितिन घायल हो गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस का कहना है कि आरोपियों को आला कत्ल की बरामद के लिए ले जाया जा रहा था, उसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें अपने बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की. इससे दोनों आरोपी घायल हो गए. आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


पुलिस दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुटी है. बताया जा रहा है कि 4 साल पहले आरोपी के पिता के साथ मेहंदी हसन का विवाद हो गया था. इस को लेकर आरोपी ने अब मेहंदी हसन पर चाकू से हमला कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.


मेहंदी हसन की पत्नी ने कहा कि मुझे किसी ने बताया कि किसी को चाकू मारा है और घसीट रहे हैं, मैंने देखा तो मेरा पति ही था. चाकू मारकर बाइक से बांध के घसीटा था. चार साल पुराना झगड़ा था, केस चल रहा था, जिसको लेकर ऐसा किया.


आरोपियों ने जिस जगह पर मेहंदी हसन को चाकू मारा, वहीं से बाइक से बांधकर घसीटा, सड़कों पर घसीटने के निशान बन गए हैं. आरोपी मेहंदी हसन को घसीटते रहे, इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |