Azaad Bharat
Breaking
🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम *नवीन कुंजारा जंगल में मिले शव मामले में लैलूंगा पुलिस ने किया हत्...
 *नवीन कुंजारा जंगल में मिले शव मामले में लैलूंगा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा*….
क्राइम

*नवीन कुंजारा जंगल में मिले शव मामले में लैलूंगा पुलिस ने किया हत्या का खुलासा*….

Harshad Dewangan 28 December 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


● *आरोपियों ने हत्या के 3 दिन बाद थाने जाकर कराये युवक के गुम होने की मनगढ़ंत रिपोर्ट*…..


             *रायगढ़* । थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर को ग्राम नवीन कुंजरा के जंगल में बांध किनारे एक अज्ञात  युवक (25-30 साल)  का शव  नग्न अवस्था में पड़ा मिला था । लैलूंगा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मृतक के वारिसानों  की पतासाजी में जुटी हुई थी कि उसी दिन मृतक के हुलिए के अनुरूप गुम इंसान विनय कुमार निषाद पिता शिवकुमार निषाद उम्र 25 साल निवासी मोहतराना थाना सरसींवा के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करने उसी के गांव का खगेश साहू उसके फूफा के लड़के रिस्ते के भाई निलेश साहू के साथ थाने पहुंचा था । थाना प्रभारी लैलूंगा ने एक अज्ञात युवक का शव नवीन कुंवारा जंगल में मिलने की जानकारी खगेश को दिया । तब खगेश साहू जाकर शव को देखा और शव की शिनाख्त उसके साथ रहकर कमांडर जीप चलाने वाला विनय निषाद के रूप में किया । रिपोर्टकर्ता खगेश साहू ने बताया कि वह घर ढलाई करने वाली मिक्सर मशीन रखा है । लैलूंगा, घरघोड़ा क्षेत्र में छत ढलाई का काम ठेका पर लेकर करता है । वर्तमान में ग्राम कुंजारा में किराया मकान लेकर पत्नी सावित्री, पत्नी के मामा का लड़का नितेश साहू और जीप कमांडर चलने वाला विनय निषाद साथ रहते थे । 18 दिसंबर को लैलूंगा में मकान ढलाई के बाद घर आये दूसरे दिन 19 दिसबंर की सुबह विनय बिना बताये कहीं चला गया और वापस नहीं आया है जिसे खोजबिन किये पता नहीं चला । कुंजारा जंगल में एक व्यक्ति का शव देखे जो विनय का है । लैलूंगा पुलिस द्वारा मर्ग जांच और खगेश के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


            घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता खगेश साहू और नीलेश से विस्तृत पूछताछ किया गया जो घटना से इंकार कर विनय को 19 दिसंबर के सुबह बिना बताए घर से कहीं चले जाने की बात पर अडिग थे । पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर आगे बढ़ रही थी कि पुलिस टीम द्वारा खगेश और नीलेश की 18 और 19 दिसंबर के गतिविधियों को चेक किया गया और उनके संपर्क में आये लोगों से पूछताछ कर तस्दीक किये । इसी दरम्यान एक गवाह ने बताया कि 18-19 दिसंबर की रात खगेश साहू बार-बार कॉल कर उन्हें कुंजरा, लैलूंगा बुला रहा था पर वे नहीं गए । इस संबंध में खगेश और  निलेश से पूछताछ किया गया कि किन कारणों से वे उन्हें देर रात कुंजारा बुला रहा था तो निलेश और खगेश दोनों के बयान अलग अलग थे । दोनों से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर खगेश ने अपने पत्नी सावित्री साहू और नितेश साहू के साथ मिलकर विनय की तकिया से नाक, मुंह दबाकर हत्या करने की वारदात को कबूल कर घटना का वृतांत बताया कि 18 दिसंबर को जूनाडीह लैलूंगा में मकान ढलाई का काम करने के बाद शाम करीब 7-8 बजे किराए मकान कुंजरा में आए और विनय, खगेश और निलेश तीनों एक साथ खाना पीना किये । इनके किराए के मकान में दो घाट है, एक खाट में तीनों युवक सोए थे बगल की खाट में खगेश की पत्नी सावित्री साहू सोई थी, रात्रि में विनय, सावित्री के साथ गलत हरकत करने लगा जिसे सावित्री मना की और खगेश, निलेश भी समझाएं उनके बीच विवाद हुआ और खगेश ने विनय का मुंह से दबाया जिसके बाद निलेश और उसकी पत्नी सावित्री ने विनय निषाद के नाक मुंह को तकिए से दबाकर उसकी हत्या कर दिए । देर रात लाश को ठिकाने लगाने कुछ लोगों को संपर्क किये थे । उनके नहीं आने पर नीलेश और खगेश ने निलेश के मोटरसाइकिल के बीच में विनय के शव को रखकर ऐसे रास्ते का उपयोग किया जहां सीसीटीवी के नजर में ना आए और देर रात शव नवीन कुंजारा जंगल बांध के किनारे ले गये जहां मृतक के कपड़े उतार कर झाड़ी में छुपा दिए और शव को जंगल में फेक आये। 3 दिन बाद वे कर विनय की गुम होने की झूठी रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे । आरोपियों के मेमोरेंडम पर मृतक के पहने कपड़े और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तकिया को जप्त कर *आरोपी खगेश साहू पिता धरमु साहू 25 साल, श्रीमती सावित्री साहू पति खगेश साहू 25 साल दोनों निवासी मोहतराना थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ और नीलेश साहू पिता श्रीलाल साहू उम्र 19 साल निवासी भोरकाडिपा थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़* को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के सतत मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण पर अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक मानकुंवर, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम, कमल राजपूत और हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |