Azaad Bharat
Breaking
🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम मनोरंजन गदर-2 को पीछे छोड़ ‘एनिमल’ ने रचा इतिहास, 10वें दिन किया ताबतोड़ कल...
गदर-2 को पीछे छोड़ ‘एनिमल’ ने रचा इतिहास, 10वें दिन किया ताबतोड़ कलेक्शन, बनी सबसे ज्याद कमाई वाली फिल्म
मनोरंजन

गदर-2 को पीछे छोड़ ‘एनिमल’ ने रचा इतिहास, 10वें दिन किया ताबतोड़ कलेक्शन, बनी सबसे ज्याद कमाई वाली फिल्म

Azaad Bharat Desk 11 December 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Animal Box Office Collection: संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने इन दिनों थिएटर्स में इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के 10 वें दिन भी दर्शकों की भीड़ देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी बॉक्स ऑफिस में ताबड़तोड़ कमाई की है। वहीं जिस रफ्तार से एनिमल की कमाई का ट्रेंड आगे बढ़ रहा है उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ और ‘पठान’ को सीधे टक्कर देने वाली है। इस फिल्म की कमाई पहले वीकेंड की तुलना में बहुत ही सॉलिड लेवल पर मेंटेन रही। सिर्फ 10 दिन में ही रणबीर की फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ना शुरू कर दिया है।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

10 वें दिन का कलेक्शन रहा ज्यादा

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ ने अपने पहले वीकेंड में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन  किया था। वहीं दूसरे शुक्रवार को 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और शनिवार को फिल्म ने  34 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा यहीं नहीं थमा है। 10वें दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 37 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है, यानी दूसरे वीकेंड में फिल्म ने, सिर्फ 55% की गिरावट के साथ, 94 करोड़ रुपये से ज्यादा नेट कलेक्शन कर लिया है। अब 10 दिन में फिल्म का कलेक्शन 433 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फाइनल कलेक्शन में ये आंकड़ा थोड़ा और ज्यादा पहुंच सकता है।

वहीं बता दें कि रणबीर कपूर की इस फिल्म ‘एनिमल’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 660 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था और रविवार का बॉक्स ऑफिस अनुमान के अनुसार 10 दिन में फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस ग्रॉस 710 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इस फिल्म की 10 वें दिन की कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि इसने सनी देओल की फिल्म गदर को भी पीेछे छोड़ दिया है।

सनी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 691 करोड़ रुपये का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं सिर्फ हिंदी वर्जन से ‘एनिमल’ का कलेक्शन 387 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है. इसने ‘दंगल’, ‘संजू’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे हफ्ते के अंत में रणबीर की फिल्म, यश की विस्फोटक हिट ‘KGF 2’ को पीछे छोड़ने के लिए तैयार है, जिसने हिंदी में 435 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

Animal Box Office Collection: ‘एनिमल’ दूसरे सोमवार से भी बॉक्स ऑफिस पर डटे रहने के लिए तैयार नजर आ रही है। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई सॉलिड रहने वाली है और आने वाले गुरुवार तक ये 475 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। अब सारी नजरें इस बात पर हैं कि ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘गदर 2’ की तरह रणबीर की फिल्म कब 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |