Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम ● *चोरी के फरार आरोपी को छाल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
● *चोरी के फरार आरोपी को छाल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*
क्राइम

● *चोरी के फरार आरोपी को छाल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*

Harshad Dewangan 07 December 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


           *रायगढ़* । छाल पुलिस द्वारा नवंबर 2021 में ग्राम नवापारा बाजारपारा के सुने मकान से लाखों के जेवरातों की चोरी में शामिल आरोपी गौतम महंत गैंग के *फरार आरोपी विनोद रविदास* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।  


              जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर 2021 को थाना छाल में रिपोर्टकर्ता रामकुमार चन्द्रा पिता स्व. रेशम लाल चन्द्रा निवासी ग्राम नवापारा छाल द्वारा उसके मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि इसका घर नवापारा बाजार के पास है । इसकी भतीजा का शादी हमारे पुराने घर में हो रहा था । दिनांक 29.11.2021 की रात्रि अपने घर में ताला बंद कर अपने भतीजा के शादी में शामिल होने सभी बस्ती के घर में गये थे, रात करीब 10.15 बजे वापस आये तो देखे घर के पीछे तरफ का चैनल गेट का ताला तोडकर अज्ञात चोर घर में घुसकर आलमारी में रखे  सोने, चांदी के जेवरात कुल किमती 6,72,750 नगदी रकम 5,000 रूपए को चोरी कर ले गया था । चोरी की रिपोर्ट पर थाना छाल में अज्ञात आरोपी पर अप.क्र. 310/2021 धारा 457, 380 ताहि दर्ज कर विवेचना में लिया गया । 


             ज्ञात हो कि माह नवम्बर 2021 को खरसिया, छाल एवं सीमावर्ती जिले जांजगीर में लगातार हो रही चोरियों पुलिस के चुनौती बनकर सामने आयी थी । तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चोरियों की विवेचना दरम्यान चांपा थाना क्षेत्र का शातिर चोर गौतम महंत गैंग के मास्टर मांइड गौतम महंत और उसके साथियों को पकड़ा गया था । माल मुल्जिम पतासाजी दौरान पता चला कि गौतम महंत को जांजगीर पुलिस 7-8 चोरियों में चालान की थी, बिलासपुर जेल से छूटने के बाद गौतम महंत  2 साल से छाल थाना क्षेत्र में किराया मकान लेकर रह रहा था । गौतम महंत क्षेत्र में पोताई पुट्टी का काम करता और अकेला रहता था किंतु इसके यहां काफी लकड़े बाइक से आते-जाते रहते थे । पुलिस टीम महत्वपूर्ण सूचना पर गौतम महंत को हिरासत में लेकर हिकमत अमली  से पूछताछ करने पर अपने साथी बरपाली के भगत लाल यादव, बाराद्वार के विनोद रविदास, सुनील भैना उर्फ बेदम के साथ मिलकर छाल के नवापारा बाजारपारा में चोरी (छाल अप.क्र. 310/21) करना और खरसिया के ग्राम केनाभांठा के एक मकान (खरसिया अप.क्र. 719/21) में चोरी करना कबूल किया है । आरोपी गौतम महंत और आरोपी भगत लाल यादव निवासी बरपाली थाना नगरदा को गिरफ्तार कर आरोपियों सोने के जेवरात 53 ग्राम, चांदी के जेवरात 610 ग्राम एवं नकदी रकम ₹60,000 की जप्ती की गई और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था । छाल पुलिस द्वारा फरार दोनों आरोपी विनोद रविदास, सुनील भैना उर्फ बेदम की पतासाजी का काफी प्रयास किया गया दोनों के फरार होने पर उनकी चल अचल संपत्ति की जानकारी लेकर धारा 173(8) CrPC के तहत चालान पेश किया गया था । गत दिनों फरार आरोपी विनोद रविदास के थाना सक्ती के नकबजनी के अपराध में उप जेल सक्ती में निरूध होने की जनकारी पर छाल पुलिस द्वारा आरोपी का प्रोडक्शन वारंट जारी कराकर आरोपी का पुलिस रिमांड पर मेमोरेंडम लिया गया जिसमें आरोपी से एक जोड़ चांदी का पायल और चांदी का बाजू बंध जप्त कर बरामद किया गया है । *आरोपी विनोद कुमार रोहिदास पिता गोकुल रोहिदास उम्र 28 साल निवासी बस्ती बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती* को कल छाल पुलिस द्वारा घरघोड़ा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया है । शीघ्र आरोपी के विरूद्ध पूरक चालान पेश किया जावेगा ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |