अपनी पसंद की खबर खोजें
रायगढ़ Azaad-bharat।। जिले के रायगढ़ विधानसभा ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए भाजपा के ओपी चौधरी ने रिकॉर्ड बनाते हुए 64 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। उनकी जीत के जुलूस के लिए कार्यकर्ता तैयार है जिसे रैली को यादगार बनाना है.
ओपी चौधरी के ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है, चौक चौराहों पर आतिशबाजी जारी है। शहर में छोटी रैलियां निकल रही है जो थोड़ी देर में निकलने वाली बड़े जुलूस में शामिल होंगे। ओपी चौधरी ने शुरू से ही बढ़त बनन शुरू कर दिया था जो अंतिम राउंड तक जारी रहा। 10 राउंड के बाद जब उन्होंने 20 हजार से ज्यादा की बढ़त ली तभी यह क्लियर हो गया था कि उनकी जीत लगभग तय है।
ओपी चौधरी के अलावा रायगढ़ जिले में कोई दूसरा प्रत्याशी अपनी जीत नहीं दर्ज कर पाया। खरसिया से उच्च शिक्षमंत्री उमेश पटेल ने 21 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की वही धरमजयगढ़ से लालजीत राठिया, कांग्रेस ने 10 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की वहीं लैलूंगा से कांग्रेस के विद्यावती सिदार ने जीत दर्ज की है।