Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल *मेरा बेटा भी यह मैच देख रहा होगा: आशा त्रिपाठी*
*मेरा बेटा भी यह मैच देख रहा होगा: आशा त्रिपाठी*
खेल

*मेरा बेटा भी यह मैच देख रहा होगा: आशा त्रिपाठी*

Harshad Dewangan 26 November 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


*फाइनल में तमनार की ब्लैक पैंथर को 7 विकेट से हराया, कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजन रहे अतिथि*


रायगढ़ 26 नवंबर। भारत माता की जय, अमर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी अमर रहे जैसे नारों से ठेंगापाली स्थित देवलास स्टेडियम गूंज उठा। एक समय लगा यह शहीद के नाम पर आयोजित कोई भव्य सभा हो जहां दस हजार के करीब लोग एकत्रित हुए थे पर आयोजन था शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल का। जहां बिलासपुर की मिलर इलेवन और तमनार की ब्लैक पैंथर टीमों के बीच मुकाबला था। एक आसान से फाइनल को मिलर इलेवन ने ७ विकेट से जीत लिया।  


फाइनल मैच में मुख्य अतिथि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, पिता श्री सुभाष त्रिपाठी रहे, विशिष्ठ अतिथियों में कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों के अलावे भाजपा नेता रत्थू गुप्ता, एनटीपीसी के प्रतिनिधि, स्थानीय प्रतिनिधि व पूर्व सैनिक कल्याण संघ के लोग शामिल रहे।  टॉस जीतने के बाद मिलर इलेवन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। ब्लैक पैंथर की शुरूआत धीमी रही जिसके कारण उसने निर्धारित १४ ओव्हर में ५ विकेट खोकर १०२ रन का लक्ष्य रखा। रवि ने २२ गेंदों में २४ रन बनाये जिसमें ३ चौका व एक छक्का शामिल था। ब्लैक पैंथर टीम पर लगाम लगाया मिलर इलेवन के गेंदबाज जीसान अहमद ने उन्होंने अपने ३ ओव्हर में सिर्फ ६ रन दिए। वहीं हैदर की घातक गेंदबाजी ने एक बड़े रन स्कोर को रोक दिया। उन्होंने ३ ओव्हर में २ विकेट झटके जिसके लिये उन्होंने १७ रन खर्च किये।


 लक्ष्य उतना आसान नहीं था पर फाइनल के दबाव में ब्लैक पैंथर की टीम आ गई और खराब फिल्डिंग के कारण रन तो गंवाए ही साथ ही साथ आसान से कैच भी छोड़े जिसकी बदौलत मिलर इलेवन ने सिर्फ ९.२ ओव्हर में लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। टीम की ओर से हैदर ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए २६ गेंदों में ४३ रन ठोंक डाले जिसमें ५ छक्के और २ चौके शामिल थे। मैन ऑफ सीरीज परिवेश धर ने १७ गेंदों में ४१ रन बनाए। उन्होंने भी ५ छक्के और २ चौके जड़े जिसमें से एक विजयी छक्का भी शामिल था। ब्लैक पैंथर की ओर से सिर्फ मयंक ने ही अच्छी गेंदबाजी करते हुए ३ ओव्हर में १९ रन देकर एक विकेट हासिल किया। परिवेश को बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट और बैटर ऑफ द टूर्नामेंट का भी खिताब गया। वहीं फाइनल मैच के हीरो हैदर अली रहे जिन्होंने ४३ रन बनाए और २ महत्वपूर्ण विकेट झटके। मिलर इलेवन के अनमोल सिदार बेस्ट फिल्डर रहे। 


 विदित हो कि शारदा सेवा समिति द्वारा बीते 2 साल से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व सैनिक संजय पंडा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्रा, सचिव सह कोषाध्यक्ष पंचानन निषाद समेत प्रभात मिश्रा, संजय पंडा, दीपक मिश्रा, जितेन्द्र बानी, उपेन्द्र बानी, नित्यानंद निषाद आदि शामिल रहे। स्कोरर कुश कर्ष ने पूरे टूर्नामेंट अपनी सहभागिता निभाई। वहीं ऑनलाईन स्कोरर अरूण मिरधा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ शिक्षक गोकुल पंडा ने इस पूरे टूर्नामेंट में एक संरक्षक की भूमिका निभाई जिसके कारण यह टूर्नामेंट सफलता पूर्वक पूर्ण हुआ।  


*पूरे गांव का है टूर्नामेंट* 

ठेंगापाली गांव के सरपंच राकेश साहू ने बताया कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति में आयोजित होने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट को आयोजित करने के लिये पूरे गांव वाले उत्साहित रहते हैं। आज फाइनल के ही दिन तीन अलग-अलग जगहों पर एक हजार से अधिक लोगों के लिये खाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावे जब से यह टूर्नामेंट शुरू हुआ है तब से बाहर से आने वाली टीमों के खाने के प्रबंध से लेकर उन्हें रूकवाने तक की पूरी जिम्मेदारी गांववालों की ही है। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, शहीद अनुजा त्रिपाठी और बाल शहीद अबीर त्रिपाठी हमारे गांव के न होकर भी हमारे अपने हैं। गांव का बच्चा-बच्चा उनकी शहादत की गाथा बड़े गर्व से सुनाता है। अब ऐसा लगता है कि ठेंगापाली शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का ही गांव है। हम धन्य हुए कि आज उनका पूरा परिवार हमारे निमंत्रण पर हमारे गांव आया था और हम सभी ने उनका आशीष लिया

 अपने संबोधन में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी ने कहा कि खेल में कोई हारता नहीं है। खेल में विजेता और उपविजेता होता है। सभी खिलाडिय़ों ने अच्छा खेला। इससे पहले मैं ठेंगापाली गांव को नहीं जानती थी लेकिन अब ऐसा लगता है कि यहां का हर बच्चा मेरा बेटा है। मुझे अपने बेटे की अक्स यहां दिखती है। श्रीमती त्रिपाठी इतना बोली ही थी कि वह भावुक हो गई उनकी बातें सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गई उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा कि मेरे बेटे को गांव ने इतना प्रेम दिया और उसके जयकारे के बीच एक समय मुझे ऐसा लगा कि मेरा बेटा विप्लव यहीं आसपास इस आयोजन को देख रहा है। मेरे बेटे के साथ मेरी बहू अनुजा त्रिपाठी और मेरा नाती अबीर त्रिपाठी भी शहीद हुआ था। सभी मेरे पुत्र के साथ इनका भी स्मरण करें।   


*विप्लव, अनुजा और अबीर के नाम से गूंजा देवलास मैदान* 

देवलास मैदान में रविवार दोपहर से ही शहीद विप्लव त्रिपाठी, अनुजा त्रिपाठी और अबीर त्रिपाठी के नाम के जयकारे और उनके अमर रहने को भीड़ लगातार चिल्ला रही थी जब शहीद के परिजन पहुंचे तब तो मैदान का नजारा देखते ही बन रहा था। हर कोई शहीद के माता-पिता से आशीष लेने पहुंच रहा था। मैच शुरू होने से पहले जब मैदान में राष्ट्रीय गीत के बाद शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के जयकारे लगे तो वहां अधिकांश लोगों की आंखें नम हो गई थी।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |