Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम क्राइम पत्नीहंता गया जेल, धरमजयगढ़ के ग्राम नकना की घटना*……
पत्नीहंता गया जेल, धरमजयगढ़ के ग्राम नकना की घटना*……
क्राइम

पत्नीहंता गया जेल, धरमजयगढ़ के ग्राम नकना की घटना*……

Harshad Dewangan 23 November 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


          *रायगढ़* । धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को आज सुबह भोर में ग्राम नकना के जंगल में घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । 


               जानकारी के मुताबिक बीते 15 नवंबर की शाम ग्राम नकना (डुमरपारा) में महिला की हत्या की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए अपने स्टाफ के साथ ग्राम नकना पहुंचे, जहां रहने वाली गीता बिरहोर (उम्र 19 वर्ष) की उसके पति राकेश बिरहोर (19 साल) द्वारा हत्या कर फरार हो जाने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी द्वारा मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भिजवाया गया तथा फरार आरोपी राकेश बिरहोर के संबंध में सूचना देने मुखबीर लगा रखे थे ।


            घटना के संबंध में 16 नवंबर को ग्राम नकना (डुमरपारा) में रहने वाली श्रीमती ललिता बिरहोर (30 साल) द्वारा थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कर बताई कि दिनांक 15/11/2023 के शाम अपनी भतीजा बहू गीता बिरहोर के साथ घर के बरामदा में बातचीत कर रही थी । उसी समय गीता का पति राकेश बिरहोर बस्ती तरफ से आया और दोनों को उसके मोबाइल और रुपए चोरी किये हो कहकर गाली गलौच करते हुए बरामदे से धकेलते हुए कमरे में ले जाकर बंद कर दिया और डंडा लाकर कमरे में दोनों से मारपीट करने लगा । गीता उसके पति राकेश को मारपीट करने से मना करने लगी तो राकेश गुस्से से गीता को मारते-पीटते कमरे से बाहर निकाला और वहीं पडे करच्छूल से गीता के सिर पर मारा । घर परिवारवाले बीच बचाव किये उन्हें भी गाली गलौच मारपीट किया । राकेश के बेतहाशा मारपीट से गीता की मौत हो गई जिसके बाद राकेश घर से निकलकर जंगल की ओर भाग गया । रिपोर्टकर्ता बताई कि घटना के दिन राकेश बिरहोर सुबह से उसके मोबाइल के कवर में रखे करीब  ₹400- ₹500 को घरवाले चुराए है कि शंका कर सभी से झगड़ा विवाद कर रहा था । आरोपी पर थाना धरजयगढ़ में हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । फरार आरोपी के संबंध में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी राकेश बिरहोर छिपकर गांव आता है  जिस पर थाना प्रभारी द्वारा आज दिनांक 23/11/2023 के सुबह भोर में अपने स्टाफ के साथ ग्राम नकना में कैंप कर आरोपी के जंगल में छिपे होने की जानकारी पर पुलिस पार्टी ग्राम नकना जंगल में दबिश देकर *आरोपी राकेश बिरहोर पिता स्व. महेश बिरहोर 19 साल निवासी ग्राम नकना (डुमरपारा) थाना धरमजयगढ़* को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ पश्चात हत्या में प्रयुक्त डंडा एवं घटना समय पहले कपड़े की बरामदगी कर जप्ती किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के सतत पर्यवेक्षण पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी एवं महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अमित तिवारी, सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज, आरक्षक किशोर राठौर, राजेंद्र राठिया, संतराम पटेल, पुष्पेंद्र सिदार, एलेक्सिस एक्का और कमलेश राठिया की अहम भूमिका रही है ।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |