अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat / jashpur -बीती रात कुनकुरी थाना के हर्रा डांड में कांग्रेस कार्यकर्ता वृंदा राम की हुई हत्या को लेकर कुनकुरी के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने काफी दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि हत्या जैसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करें । घटना की जाँच पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से हो ताकि आरोपी बच न पाएं।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि ऐसी घटना क्षेत्र के सौहार्द को खराब करने वाली होती है और इस तरह के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।
आपको बता दें कि बीती रात हर्रा डांड गाँव मे कांग्रेस कार्यकर्ता वृंदा राम की खून से लथपथ लाश मिली है । मृतक के सिर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए है। कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज का कहना है कि हत्या का कारण राजनितिक भी हो सकता है क्योंकि वृंदा कांग्रेस के निष्ठावान और कट्टर कार्यकर्ता थे ।इसलिए पुलिज़ घटना की सूक्ष्मता से जांच करे।
बहरहाल पुलिस अभी तक के जाँच में किसी नतीजे पर पहुंचती हुई नहीं दिख रही है। पुलिस की जाँच जारी है ।