Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे एमएस धोनी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक...
सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे एमएस धोनी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक? जानिए सबकुछ
खेल

सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे एमएस धोनी, कितनी संपत्ति के हैं मालिक? जानिए सबकुछ

06 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

'कैप्टन कूल' यानी महेंद्र सिंह धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, बावजूद इसके उनके फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. धोनी के नेटवर्थ में लगाता इजाफा हो रहा है. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी सालाना करोड़ों की कमाई कर रहे हैं. बाइक और कार के शौकिन माही की कुल संपत्ति 1000 करोड़ से ज्यादा है. उनकी गिनती दुनिया के अमीर क्रिकेटर्स में होती है. इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि धोनी की कुल संपत्ति कितनी है? कितनी गाड़ी और बाइक्स हैं उनके पास और इस सयम वह कहां से कर रहे हैं मोटी कमाई?

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर, फिनिशर और महान कप्तानों में होती है. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े खिताब जीते जिनमें टी20 विश्व कप, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग्स को रिकॉर्ड 5 बार चैंपियन बनाया जबकि 2 बार चैंपियंस लीग का खिताब भी दिलाया. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2023 के लिए 12 करोड़ में रिटेन किया था था.

वेबसाइट नॉलेज डॉट कॉम के मुताबिक, 'रांची के राजकुमार' धोनी 1070 करोड़ के मालिक हैं. उनकी मंथली इनकम 4 करोड़ से ज्यादा है जबकि साल में वह 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं. उनकी आईपीएल सैलरी 12 करोड़ है. धोनी ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वह अभी अभी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं. वह अगले साल यानी आईपीएल 2024 में भी खेलते हुए नजर आएंगे.

महेंद्र सिंह धोनी ने 39 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था. उन्होंने 15 अगस्त 2020 को सोशल मीडिया के जरिए संन्यास का ऐलान किया था. धोनी रांची में रहते हैं. रांची में धोनी का एक आलीशान बंगला है. मुंबई में भी धोनी का एक बंगला है. यही नहीं देहरादून में भी माही ने साल 2011 में 17 करोड़ से ज्यादा की कीमत में एक बंगला खरीदा था.

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी के पास दुनिया की लग्जरी कारें हैं जिनमें हमर, पोर्श 911, ऑडी, मर्सिडीज, मित्सुबिशी पजेरो, रेंज रोवर और भी कई गाड़ियां उनके गैरान की शोभा बढ़ा रही हैं. यही नहीं यदि बाइक्स की बात करें तो उनके पास हार्ले डेविडसन फैट बॉय, कावासाकी निंजा एच2 और Confederate Hellcat X32 आदि शामिल हैं.

महेंद्र सिंह धोनी के पास जो 7 लग्जरी गाड़ियां हैं उनकी कीमत लगभग 12 . 5 करोड़ है. उन्होंने कई जगह लगभग 620 करोड़ की इंवेस्टमेंट भी की है. इसके अलावा उनकी टी20 मैच की फीस 2 लाख है वहीं रिटेनर फीस 1 करोड़ है. आईपीएल सैलरी 12 करोड़ है. कुल मिलाकर उनकी नेटवर्थ 1070 करोड़ है.

7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे धोनी विज्ञापन के जरिए करोड़ों की कमाई करते हैं. एक टीवी विज्ञापन के लिए वह 3.5 करोड़ से लेकर 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं. धोनी ने ऋति स्पोर्ट्स नाम की एक मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी खरीद रखी है. इसके अलावा माही की कपड़े और फुटवियर ब्रांड कंपनी भी है. उन्होंने फूड बेवरेज में भी निवेश किया है. माही ने हॉकी और फुटबॉल टीम में भी हिस्सेदारी खरीदी है.

महेंद्र सिंह धोनी ने 'MS Dhoni: The Untold Story' फिल्म से लगभग 30 करोड़ कमाए हैं.' यह फिल्म उनकी जिंदगी के उपर बनी है जिसमें धोनी का किरदार दिवंगत नेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है. धोनी ने इस साल 38 करोड़ एडवांस टैक्स जमा किया था. वह अपने राज्य झारखंड की ओर से सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले टैक्सपेयर बने थे. इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से धोनी झारखंड की ओर से सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं. उन्होंने 2022-23 में 38 करोड़ का टैक्स चुकाया था.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 332 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की. इस दौरान उन्होंने 178 मैच जीते जबकि 120 मुकाबलों में भारत को हार मिली. 13 मैच बेनतीजा रहे वहीं 6 टाई और 15 ड्रॉ रहे.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |