Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल 31 दिन... 5 टीम, पांच शतक, 'हिटमैन' ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
31 दिन... 5 टीम, पांच शतक, 'हिटमैन' ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
खेल

31 दिन... 5 टीम, पांच शतक, 'हिटमैन' ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

06 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

वर्ल्ड क्रिकेट में उन्हें 'हिटमैन' के नाम से जाना जाता है. जब वह लय में होते हैं तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल होता है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड 3 डबल सेंचुरी जड़ चुके भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान रोहित रोहित शर्मा के लिए 6 जुलाई का दिन बेहद खास है. आज से ठीक 4 साल पहले रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 में वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इस दौरान उन्होंने कुमार संगकारा जैसे दिग्गज को पीछे छोड़ महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला 2019 वर्ल्ड कप में खूब गरजा था. रोहित ने 31 दिन के भीतर 5 शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वह किसी वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में 5 सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे. यह 'हिटमैन' के ऑलटाइम करियर के बेहतरीन प्रदर्शन में एक था.


रोहित शर्मा ने 6 जुलाई 2019 को 5वां शतक ठोककर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बैटर कुमार संगकारा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था. संगकारा के नाम किसी एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 4 शतक जड़ने का रिकॉर्ड था. संगकारा ने साल 2015 के वनडे विश्व कप में 4 शतक ठोके थे.


दाएं हाथ के बैटर रोहित शर्मा ने इस दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में बनाए गए 6 शतक की बराबरी की थी. सचिन ने 4 विश्व कप में कुल 6 शतक जड़े हैं. वहीं रोहित ने 2 वर्ल्ड कप में इतनी सेंचुरी ठोक दिए. रोहित ने साल 2019 वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़ने से पहले 2015 के विश्व कप में भी एक शतक जड़ा था. उनके वनडे वर्ल्ड कप में अभी तक 6 शतक हैं.


मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 144 गेंदों पर 122 रन की पारी खेली थी. यह रोहित की उस विश्व कप में पहली सेंचुरी थी. पाकिस्तान के खिलाफ 22 लीग मैच में उन्होंने 140 रन की पारी खेली. इंग्लैंड के खिलाफ 38 वें मुकाबले में उन्होंने 102 रन बनाए जो उस विश्वकप का तीसरा शतक था. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 40वें मैच में अपना चौथा शतक ठोका. रोहित ने उस मैच में 104 रन बनाए थे जबकि पांचवां शतक श्रीलंका के खिलाफ ठोका. 103 रन कही पारी खेलकर उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था.


रोहित शर्मा किसी एक वर्ल्ड कप में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय हैं. रोहित ने 2019 वर्ल्ड कप में 648 रन बटोरे थे. वह उस वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर थे.


वर्ल्ड कप के सिंगल एडिशन में सचिन तेंदुलकर के नाम सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. सचिन ने 2003 वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर मैथ्यू हेडन 659 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं. हेडन ने यह कारनामा 2007 के वर्ल्ड कप में किया था. इस लिस्ट में रोहित तीसरे नंबर पर हैं.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |