Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल अजीत अगरकर नहीं बनना चाहते थे सेलेक्टर, 2 बड़ी बातों पर थी आपत्ति
अजीत अगरकर नहीं बनना चाहते थे सेलेक्टर, 2 बड़ी बातों पर थी आपत्ति
खेल

अजीत अगरकर नहीं बनना चाहते थे सेलेक्टर, 2 बड़ी बातों पर थी आपत्ति

Azaad Bharat Desk 05 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर नए चीफ सेलेक्टर बनाए जा चुके हैं. पिछले दिनों विवाद के बाद चेतन शर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था. अगरकर की पहली परीक्षा की बात करें, तो वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए अब तक भारतीय टीम घोषित नहीं हुई है. ऐसे में अब उनकी अगुआई में सेलेक्शन कमेटी टी20 सीरीज के लिए टीम चुनेगी. 45 साल के अगरकर पहले भी चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में थे, लेकिन उन्हें 2 बातों पर आपत्ति थी. बीसीसीआई ने उनकी बात को मान लिया है. अब चीफ सेलेक्टर की सैलरी में बड़ा इजाफा किया गया है. अब उन्हें एक करोड़ की जगह सालाना 3 करोड़ रुपये मिलेंगे.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अजीत अगरकर नियमित कॉमेंट्री कर रहे थे और वे आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे. उन्हें 2 कारणों से चीफ सेलेक्टर का पद लेने पर आपत्ति जताई थी. पहला, चीफ सेलेक्टर की सैलरी कम थी. दूसरा, वे सेलेक्टर के साथ अन्य कोई प्रोफेशनल काम नहीं कर सकते थे. कॉमेंट्री और कोचिंग से उन्हें अधिक राशि मिलती थी. इस कारण बोर्ड ने अब चीफ सेलेक्टर की सैलरी को 3 गुना बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है.

टी20 खेलना है महत्वपूर्ण
जानकारी के अनुसार, अजीत अगरकर को टीम इंडिया के आगे आने वाले बड़े इवेंट को देखते हुए चीफ सेलेक्टर बनने के लिए राजी किया गया. वे मुंबई के भी मुख्य सेलेक्टर रह चुके हैं. ऐसे में उनके पास अनुभव भी है. वहीं बीसीसीआई एक युवा चेहरे की भी तलाश कर रहा था. उनका टी20 खेलना भी प्लस प्वाइंट साबित हुआ. हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि आगरकर के साथी यानी अन्य 4 सेलेक्टर्स की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है या नहीं. अभी उन्हें हर साल 90 लाख रुपये मिलते हैं.

पहली जिम्मेदारी टी20 टीम चुनना
चीफ सेलेक्टर बनते ही अजीत अगरकर को तैयारियां शुरू करनी होंगी. बुधवार को सेलेक्शन कमेटी की बैठक होने जा रही है. इसमें अगरकर के साथ शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, श्रीधरन शरथ और सलील अंकोला शामिल होंगे. वे वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम को अंतिम रूप दे सकते हैं. सेलेक्टर्स के सामने सबसे बड़ा सवाल टी20 टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह देने को लेकर है. हालांकि वेस्टइंडीज दौरे के लिए हार्दिक पंड्या की अगुआई में युवा टीम को मौका दिया जा सकता है.

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |