Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल माता-पिता दिहाड़ी मजदूर, भाई चलाता है रिक्शा, बहन पहली बार टीम इंडि...
माता-पिता दिहाड़ी मजदूर, भाई चलाता है रिक्शा, बहन पहली बार टीम इंडिया में आई
खेल

माता-पिता दिहाड़ी मजदूर, भाई चलाता है रिक्शा, बहन पहली बार टीम इंडिया में आई

04 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस महीने बांग्लादेश का दौरा करना है. दोनों देशों के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है. इसके लिए एक दिन पहले ही भारती टीम का ऐलान हुआ था. इस टीम से धाकड़ विकेटकीपर ऋचा घोष को छुट्टी हो गई. उनके स्थान पर असम की 21 साल की विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री को मौका मिला. उमा असम की पहली महिला क्रिकेटर हैं जो भारतीय टीम के लिए चुनी गईं हैं. उमा के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने माता-पिता की मदद के इरादे से खेतों में दिहाड़ी मजदूरी की. क्रिकेट के लिए 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और अब उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

उमा छेत्री हाल ही में अंडर-23 इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली इंडिया-ए टीम में शामिल थीं. इस टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन से सेलेक्टर्स प्रभावित थे. इसी वजह से उन्हें ऋचा घोष जैसी धाकड़ विकेटकीपर बैटर के स्थान पर बांग्लादेश दौरे के लिए चुना गया. उमा ने फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 20 गेंद में 22 रन बनाए थे. टूर्नामेंट में ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल की सफलता में विकेट के पीछे उमा की मेहनत का भी बड़ा हाथ था.

उमा के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं
उमा असम के काजीगरंगा नेशनल पार्क के पास स्थित छोटे से कस्बे बोकाखात की रहने वाली हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है. माता-पिता दोनों ही दूसरों के खेतों पर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. उनका हाथ बंटाने के लिए उमा ने भी दूसरे के खेतों पर काम किया है. बहन क्रिकेचर बनने के अपने सपने को पूरा कर सके, इसलिए भाई रिक्शा चलाता है.

उमा अच्छी विकेटकीपर हैं: कोच
उमा के टीम इंडिया के लिए चुने जाने से उनके कोच महबूब आलम बहुत खुश हैं. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, “उमा शानदार क्रिकेटर हैं. घरेलू मैचों में उनके प्रदर्शन का असम को काफी फायदा हुआ. गरीबी के कारण उनका सफर मुश्किलों भरा रहा. विकेट के पीछे उनकी प्रतिभा उनकी क्षमता के बारे में बहुत कुछ बताती है. वह अच्छी विकेटकीपर होने के साथ ही तेजी से रन भी बना सकती हैं.”

भारतीय टीम को लंबे वक्त से ऐसे विकेटकीपर की तलाश है, जो विकेटकीपिंग के साथ तेजी से रन बना सके. बीते सालों में भारत ने सुषमा वर्मा, यस्तिका भाटिया और ऋचा घोष को आजमाया. लेकिन, कोई भी उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर सका. बांग्लादेश दौरे के बाद एशियन गेम्स होंगे और सेलेक्टर्स की नजर उमा के प्रदर्शन पर रहेगी.

 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |