Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम खेल सामने आया धोनी का सालों पुराना वीडियो, MSD ने खेल भावना से जीता था दिल
सामने आया धोनी का सालों पुराना वीडियो, MSD ने खेल भावना से जीता था दिल
खेल

सामने आया धोनी का सालों पुराना वीडियो, MSD ने खेल भावना से जीता था दिल

Azaad Bharat Desk 03 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्‍ट 43 रन से जीतकर ऑस्‍ट्रेलिया ने भले ही मेजबान इंग्‍लैंड (Australia vs England) पर 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन मैच के आखिरी दिन हुई घटना ने दोनों मुल्‍कों के क्रिकेट रिश्‍तों में कड़वाहट घोलने का काम किया है. रविवार को ऑस्‍ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्‍स कैरी (Alex Carey) ने जिस अंदाज में इंग्‍लैंड के जॉनी बेयरस्‍टो (Jonny Bairstow) को स्टंप आउट किया, उसे लेकर कंगारू टीम की खेलभावना पर गंभीर सवाल उठे हैं.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

नियम के अनुसार, अंपायर ने बेयरस्‍टो को आउट करार दिया लेकिन क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान खेलभावना की मिसाल पेश कर इंग्‍लैंड के बैटर को उसी तरह क्रीज पर बुला सकते थे जैसा टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने एक दशक पहले किया था. बेयरस्‍टो मामले के बाद धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मैच में इंग्‍लैंड के समक्ष जीत हासिल करने के लिए 371 रन का टारगेट था. खेल के आखिरी दिन इंग्लिश टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनको बेन डकेट के रूप में पहला झटका लगा और बैटिंग करने जॉनी बेयरस्टो उतरे. कैमरून ग्रीन की गेंद को खेलने के बाद वे दूसरे छोर पर मौजूद कप्तान बेन स्टोक्स से बात करने के लिए आगे बढ़े और विकेटकीपर कैरी ने थ्रो कर स्टंप बिखेर दिए. बेयरस्टो ने जब मुड़कर देखा तो उन्‍हें यकीन नहीं हुआ कि ऐसा कुछ किया गया है.इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आउट की अपील की और बेयरस्टो को पवेलियन लौटना पड़ा.बेयरस्‍टो से जुड़े इस मामले पर विवाद के बाद धोनी का वर्ष 2011 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है जब टीम इंडिया के कप्‍तान (तत्‍कालीन) ने इंग्‍लैंड के इयान बेल (Ian Bell) को बैटिंग के लिए ‘वापस’ बुलाकर वाहवाही लूटी थी.

बेल को लगा था, चौका हो गया
वर्ष 2011 में ट्रेंटब्रिज में हुए भारत-इंग्‍लैंड (India vs England) टेस्‍ट में इयान बेल को ऐसा लगा कि उन्‍होंने चौका मारा है जबकि भारतीय फील्डर प्रवीण कुमार ने डाइव लगाकर गेंद पर बाउंड्री के बाहर जाने के पहले ही रोक लिया था. अपने शॉट को चौका मानकर बेल क्रीज से बाहर निकल गए थे, इस बीच प्रवीण ने थ्रो फेंका और भारतीय फील्‍डर्स ने इंग्‍लैंड के बैटर को आउट कर दिया. नियम के अनुसार बेल आउट थे लेकिन धोनी ने अपनी अपील वापस लेकर बड़ा दिल दिखाया और इस बल्‍लेबाज को फिर से बैटिंग के लिए बुला दिया. उनके इस व्‍यवहार की खेल जगत में खूब प्रशंसा हुई थी.

दूसरे टेस्‍ट में 43 रन से हारा इंग्‍लैंड
लॉर्ड्स टेस्‍ट की बात करें तो ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बैटिंग कर 416 रन बनाए थे जिसके जवाब में इंग्‍लैंड की पहली पारी 325 रनों पर समाप्‍त हुई थी. ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाते हुए इंग्‍लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का टारगेट रखा था लेकिन कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स की 155 रनों की साहसिक पारी के बावजूद इंग्‍लैंड टीम 327 रन पर आउट हो गई थी. मैच में उसे 43 रन की हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले एजबेस्‍टन में सीरीज का पहला टेस्‍ट भी इंग्‍लैंड दो विकेट से हार गया था.

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |