Azaad Bharat
Breaking
🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 एनटीपीसी लारा ने परिचालन दक्षता में हासिल किया दूसरा स्थान, 4800 मेगावाट तक विस्तार की योजना 🔴 Big Breking/रायगढ़ पुलिस की इंदौर में बड़ी कार्रवाई: डॉक्टर से ₹34.17 लाख की ठगी, 3 युवतियों समेत 5 आरोपी गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/- चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ की ताजा खबर 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम अन्य आषाढ़ पूर्णिमा पर करें 4 सरल उपाय, दूर होगा चंद्र दोष, इन मंत्रों क...
आषाढ़ पूर्णिमा पर करें 4 सरल उपाय, दूर होगा चंद्र दोष, इन मंत्रों का करें जाप
अन्य

आषाढ़ पूर्णिमा पर करें 4 सरल उपाय, दूर होगा चंद्र दोष, इन मंत्रों का करें जाप

Azaad Bharat Desk 03 July 2023
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

हिंदू धर्म में हर एक पूर्णिमा विशेष महत्व रखती है. 3 जुलाई 2023 को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जा रही है जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. गुरु पूर्णिमा या आषाढ़ पूर्णिमा हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान कर दान पुण्य करने का विधान प्राचीन काल से चला आ रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा कराते हैं. उनके जीवन में हर तरह की सुख सुविधा आती है. साथ ही उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्र दोष को दूर करने के ज्योतिषी उपाय बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


1. वास्तु दोष दूर करने का उपाय

यदि आपके घर में वास्तु दोष लगा है और आप उसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान करने के पश्चात गंगा जल में एक चुटकी हल्दी मिलाकर इस जल को घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर छिड़क दें. इस उपाय से आपके घर में लगा वास्तु दोष दूर हो जाएगा. साथ ही घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाएगी.


2. व्यापार में उन्नति का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप व्यापार में मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आषाढ़ पूर्णिमा के दिन कार्यस्थल पर पूजा वाले स्थान पर माता लक्ष्मी की मूर्ति को गोमती चक्र के साथ स्थापित करें. इसके बाद कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें, पूजा करने के बाद गोमती चक्र को धन वाले स्थान पर रखें. इस उपाय से आपको व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी.


3. चंद्र दोष दूर करने का उपाय

वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर है और आप उसे मजबूत करना चाहते हैं तो आषाढ़ पूर्णिमा की रात जब चंद्र देव निकलें तो उस समय एक चांदी के बर्तन में गाय का दूध, सफेद फूल, साबुत अक्षत डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय चंद्र देव का बीज मंत्र ॐ सों सोमाय नमः या तांत्रिक मंत्र ओम श्राम श्रीं श्रौं स: चंद्राय नमः का जाप अवश्य करें. इस उपाय से कुंडली में मौजूद कमजोर चंद्रमा मजबूत होगा साथ ही आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे.


4. धन-वैभव की प्राप्ति का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप आषाढ़ पूर्णिमा पर पवित्र नदी में स्नान कर माता लक्ष्मी के समक्ष श्रीसूक्त का पाठ करते हैं और इसके पश्चात गुलाब का फूल, गुलाबी या लाल रंग का वस्त्र, झाड़ू, नारियल आदि का जरूरतमंद को दान करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन और वैभव की बढ़ोत्तरी होती है.


इन मंत्रों का करें जाप

तुलसी और हल्दी की माला से देवगुरु बृहस्पति की कृपा पाने के लिए ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:’मंत्र का जाप करें.

आषाढ़ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ॐ नमोः नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें.

आषाढ़ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्ति और धन लाभ के लिए ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जाप करें.


हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |