Azaad Bharat
Breaking
🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार 🔴 *मिनीमाता चौक पर हुए लूट और बजरंगपारा में मारपीट का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने एक युवक और दो विधि से संघर्षरत बालकों को लिया हिरासत में 🔴 साइबर जागृति अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस की रचनात्मक पहल, लघु फिल्म प्रतियोगिता का भव्य समापन एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव फेसबुक पर दोस्त बने 80 साल के पूर्व उपायुक्त ने 70 साल की पूर्व प्र...
फेसबुक पर दोस्त बने 80 साल के पूर्व उपायुक्त ने 70 साल की पूर्व प्राचार्या से रचाई शादी
एक्सक्लूसिव

फेसबुक पर दोस्त बने 80 साल के पूर्व उपायुक्त ने 70 साल की पूर्व प्राचार्या से रचाई शादी

Azaad Bharat Desk 10 May 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

लखनऊ। फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद 80 साल के पूर्व उपायुक्त ने 70 साल की पूर्व प्राचार्या से शादी रचा ली। दोनों के बीच शादी की रस्म 22 अप्रैल 2022 को पूरी हुई। 80 और 70 साल की उम्र में हुई शादी के हर ओर चर्चा है। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

बता दें उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह में एक-दूसरे के सेवा कार्य से प्रभावित होकर फरैरा गांव निवासी पूर्व उपायुक्त 80 वर्षीय माता प्रसाद सैंथिया और वर्सोवा अंधेरी मुंबई की सेवानिवृत्त 70 वर्षीया प्राचार्या भावेश्वरी ने 22 अप्रैल 2022 को शादी कर ली। चार दिन पहले गांव आकर दोनों ने वृद्धाश्रम निर्माण शुरू कराया है। पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद निर्मल प्रेम मेमोरियल सोसाइटी बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में समाजसेवा कर रहे है। दोनों के प्रेम की दास्तां अनूठी है। 

इस तरह शुरू हुआ प्यार का सिलसिला

खाद्य सुरक्षा विभाग से सेवानिवृत्त माता प्रसाद सैंथिया ने आठ महीने पहले फेसबुक पर देवास (मध्य प्रदेश) में सेवा कार्य की पोस्ट की थी। इसे अंधेरी मुंबई की रहने वाली पूर्व प्राचार्या भावेश्वरी ने पसंद किया और जुडऩे की इच्छा जाहिर की। इसके बाद बच्चों का टूर लेकर भावेश्वरी उज्जैन आईं तो वहां पांच मिनट की मुलाकात में दोनों ने साथ रहने का निर्णय ले लिया। 

मुंबई में रचाई शादी

माता प्रसाद सैंथिया और भावेश्वरी ने अपने परिवारों की सहमति ली और 22 अप्रैल 2022 को मुंबई के एक मंदिर में शादी कर ली। अब गांव फरैरा आए दंपती ने सेवा कार्य के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि निराश्रित, जरूरतमंदों की सेवा में जीवन की यह दूसरी पारी पूरी करेंगे। 

पूर्व प्राचार्य भावेश्वरी ने बताया कि पति की मौत के बाद 22 साल की बेटी पूजा के भरोसे जी रही थीं। परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दो भाई विदेश में हैं, जबकि एक भाई का परिवार डॉक्टर है। बेटी एक कंपनी में एचआर थी। शादी के दो माह पहले पक्षाघात से उसकी मौत ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया। 

माता प्रसाद सैंथिया की फेसबुक पोस्ट और मुलाकात से भावेश्वरी को अपने जीवन में उम्मीद की नई किरण दिखी है। वह अभी तक अंधेरी मुंबई में 10 साल से एनजीओ से जुड़कर समाजसेवा कर रही थीं। अब माता प्रसाद की जीवन संगिनी बनकर उनके सेवा कार्यों में भागीदार बनी हैं। 

पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया ने बताया कि सेवानिवृत्त होने और पत्नी को खो देने से उनकी जिंदगी में खालीपन आ गया था। उसे दूर करने के लिए समाजसेवा कर रहे थे। अब फेसबुक पर भावेश्वरी से मुलाकात व शादी से सेवा कार्य का संकल्प मजबूत हुआ है। साथ रहकर व समाजसेवा कर वो खालीपन दूर करेंगे। तीन बेटे हैं। उनका देवास में स्वतंत्र व्यापार है। 

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |