Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं युवा आईएएस आफिसर मेधा रूपम
युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं युवा आईएएस आफिसर मेधा रूपम
एक्सक्लूसिव

युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं युवा आईएएस आफिसर मेधा रूपम

05 May 2022
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

लखनऊ। यूपी में हापुड की जिलाधिकारी आईएएस आफिसर मेधा रूपम (Medha Roopam) युवाओं से लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। खासकर उन युवाओं के लिए जो सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। मेधा रूपम ने केरल की स्टेट शूटिंग चेंपियनशिप में खेलकर तीन गोल्ड़ मेडल जीते थे और केरल स्टेट का रिकॉर्ड ब्रेक किया थो। उनके पिता केरल कैडर के आईएएस रहे। 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

उन्हीं से प्रेरणा लेकर वह आईएएस अफसर बन गयी। इस आईएएस अफसर के पति भी आईएएस हैं। वर्तमान में उन्हें भी योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में संभल जिले का जिलाधिकारी बना रखा है। 

यह भी एक इत्तेफाक है कि पति-पत्नी उत्तर प्रदेश कैडर और 2014 बैच के आईएएस अफसर है। पति-पत्नी के प्रशिक्षु कार्यकाल का सफर मसूरी से लेकर उन्नाव तक का साथ रहा। 

जाने कौन हैं आईएएस मेधा रूपम

मेधा रूपम ने उत्तर प्रदेश के आगरा में ज्ञानेश गुप्ता के परिवार में 21 अक्टूबर 1990 को जन्म लिया था। ज्ञानेश गुप्ता आईएएस अफसर है। मेधा रूपम की छोटी बहन का नाम अभिश्री है। पिता की केरल पोस्टिंग होने के कारण मेधा रूपम की पढ़ाई वहीं पर हुई। सन 2008 में 12वी के पढ़ाई के दौरान मेधा रूपम ने शूटिंग में अपना हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। 

10 मीटर की एयर रायफल पीपी साइट में ट्रेनिंग ली। उसके बाद मेधा रूपम ने केरल की स्टेट शूटिंग चैपिंयनशिप में भाग लिया और तीन गोल्ड मेडल जीतने के साथ केरल स्टेट का रिकॉर्ड ब्रेक किया। उसके बाद केरल से मेधा रूपम स्नातक की पढ़ाई के लिये देश की राजधानी दिल्ली आ गयी थी। 

उन्होंने विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ 2009 में नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। उसके बाद मेधा रूपम ने सिविल सविज़्स की तैयारी की वजह से शूटिंग को छोड़ दिया था। मेधा रूपम सिविल सर्विस की परीक्षा को पास कर 2014 बैच की आईएएस अफसर बन गयी। मेधा रूपम ने आईएएस अफसर बनने की प्रेरणा अपने पिता से ही ली थी।

किस जिले में रही तैनाती

मेधा रूपम की मसूरी में 4 जून 2015 तक ट्रेनिंग हुई। 

  • मसूरी से मेधा रूपम को शासन ने बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा। 
  • बरेली से मेधा रूपम का 23 अक्टूबर 2016 को तबादला होकर जनपद मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद तैनात किया गया। 
  • मेरठ के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर रहते हुए बागपत के जौहड़ी में हुई शूटिंग चैंपियनशिप में मेधा रूपम ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने पुराने हाथ दिखाए थे। 
  • मेरठ से जनपद उन्नाव में भी आईएएस मेधा रूपम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद ही तैनात रही। 
  • आईएएस मेधा रूपम लखनऊ में यूपीएएएम का ज्वाइंट डायरेक्टर के पद कायज़्रत रही। 
  • 17 नवम्बर 2018 को यूपीएएएम का ज्वाइंट डायरेक्टर के साथ-साथ महिला कल्याण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया। 
  • 12 फरवरी 2019 को मेधा रूपम को लखनऊ से ट्रांसफर होकर जनपद बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कमान मिली। 
  • इसके बाद उन्हें मेरठ नगर को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया। 
  • यहां से उन्हें 2022 में प्रदेश में दुबारा सत्ता में आयी योगी सरकार ने हापुड़ का जिलाधिकारी बनाकर भेज दिया। वर्तमान में वह हापुड जिले के जिलाधिकारी का पद संभाल रही  । 

पति मनीष बंसल भी है आईएएस आफिसर

मेधा रूपम के पति मनीष बंसल भी 2014 बैच के आईएएस अफसर है। मनीष बसंल का जन्म पंजाब में 14 जनवरी 1990 को हुआ था। उनकी प्रांरभिक शिक्षा पंजाब में ही हुई। आईएएस मनीष ने एमटेक किया हुआ है। आईएएस मनीष बंसल की ट्रेनिंग मसूरी में 1 सितम्बर 2014 से 4 जून 2015 तक हुई। उसके बाद बरेली में सहायक मजिस्ट्रेट के पद तैनात हुए। आईएएस मनीष बसंल का बरेली से तबादला होकर मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद कार्यरत रहे। उसके बाद आईएएस मनीष बसंल को उन्नाव का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया। आईएएस मनीष बंसल को 14 अप्रैल 2018 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कमान मिली।
वर्तमान में मनीष बंसल को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है। 


इसे भी पढ़ें : बिना कोचिंग पहले ही प्रयास में IAS बनकर आदर्श शुक्ल युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की प्रिया राठी ने मध्य प्रदेश में सिविल जज परीक्षा में किया टॉप
इसे भी पढ़ें : प्रतियोगी परीक्षार्थियों को नई दिशा देने IAS गजल भारद्वाज ने लिखी द मेकिंग ऑफ मॉडर्न इंडिया पुस्तक
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के अनुभवों के सरगम को समेटे हुए है आईएएस नेहा बंसल की पुस्तक हर स्टोरी

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |