jhkl 1693658836
एंटरटेनमेंट

गलत प्लास्टिक सर्जरी ने ली सिल्विना लूना की जान: 12 साल से किडनी फेलियर से जूझ रही थीं अर्जेंटीना की मशहूर एक्ट्रेस



6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
jhkl 1693658836

अर्जेंटीना की मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल सिल्विना लूना का निधन हो गया है। उन्होंने 31 अगस्त को 43 की उम्र में आखिरी सासें लीं। लूना पिछले 79 दिनों अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के इटालियनों हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।

रिपोर्ट्स की मानें तो वे गलत प्लास्टिक सर्जरी होने के चलते बीते 12 साल से किडनी फेलियर से जूझ रही थीं।

लूना आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना हाल शेयर करती थीं।

लूना आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपना हाल शेयर करती थीं।

परिवार की सहमति से किया लाइफ सपोर्ट सिस्टम से अलग
लूना के लॉयर ने उनके निधन की खबर दी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को लूना की तबियत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद उन्होंने परिवार की सहमति से लूना को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से अलग करने का फैसला किया।

बॉडी पर सर्जरी का गलत असर हुआ
ब्यूनस आयर्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लूना के लगभग सभी हेल्थ इश्यूज एक डॉक्टर की गलती के चलते बढ़ गए थे। दरअसल, लूना ने 2011 में एक प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, जिसका उनकी बॉडी पर गलत असर हुआ। इसके बाद से ही उन्हें कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ा।

एक्ट्रेस बीते 12 सालों से हॉस्पिटल के चक्कर काट रही थीं और पिछले 79 दिनों से तो हाॅस्पिटल में ही एडमिट थीं। काफी यंग ऐज में लूना के निधन से सभी शॉक्ड है।’

1 1693658980

हर हफ्ते होते थे तीन डायलिसिस सेशन
खुद को जिंदा रखने के लिए लूना को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। इसके अलावा उन्हें हफ्ते में तीन डायलिसिस सेशन से गुजरना पड़ता था। एक सेशन चार घंटे तक चलता था।

दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि
लूना के निधन से अर्जेटीना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शॉक्ड है। लूना के फ्रेंड और एक्टर गुस्तावो कोंटी ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए लिखा, ‘हमने हमेशा आपसे प्यार किया है। हम हमेशा आपसे प्यार करते रहेंगे। हम एक ही रास्ते पर चले हैं। हम हमेशा दिल से एक साथ हैं क्योंकि आप मेरा चुना हुआ परिवार हैं।’

screenshot 2023 09 02 165241 1693658987

इससे पहले इसी साल अप्रैल में किम कर्दाशियां की लुकलाइक और मॉडल क्रिस्टीना एश्टन का भी प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वे 34 साल की थीं। इससे पहले मई में बेंगलुरु बेस्ड यंग टीवी एक्टर चेतना राज का भी प्लास्टिक सर्जरी करवाने के बाद निधन हो गया था।



Source link