p1 1694878640
एंटरटेनमेंट

आज दिल्ली में अरदास, शब्द कीर्तन करेंगे राघव-परिणीति: परिवार और दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर पार्टी करेंगे, फिर जाएंगे उदयपुर



15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
p1 1694878640

परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन अलग-अलग शहरों में होंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन (सिख धर्म की प्रेयर) के साथ राघव-परिणीति की शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। इसके बाद कपल शादी के लिए उदयपुर जाएगा। इसके बाद चंडीगढ़ में रिसेप्शन पार्टी होगी। चंडीगढ़ के बाद कपल दिल्ली में भी एक बार रिसेप्शन पार्टी थ्रो करेगा।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 17 सितंबर को दिल्ली में अरदास और शब्द कीर्तन के बाद गेट-टूगेदर पार्टी होगी। इस पार्टी में राघव-परिणीति के परिवार के लोग और क्लोज फ्रेंड्स शामिल होंगे। इसके बाद दोनों परिवार समेत उदयपुर जाएंगे।

screenshot 2023 09 16 205811 1694878109

राघव-परिणीति की शादी का इवेंट कैलेंडर :

उदयपुर में 23 सितंबर से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे। ये फंक्शन होटल लीला पैलेस में होंगे।

  • परिणीति की चूड़ा सेरेमनी- सुबह 10 बजे से।
  • फ्रेस्को आफ्टरनून- सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्नैक्स सर्व किए जाएंगे।
  • वेलकम लंच (ग्रेंस ऑफ लव) – दोपहर 12 से 4 बजे।
  • 90s थीम पार्टी – शाम 7 बजे से।

शाही गणगौर बोट पर बारात लेकर आएंगे राघव
24 सितंबर को उदयपुर में ताज लेक होटल में शादी की कार्यक्रम होंगे। ये शादी पर्ल व्हाइट और पेस्टल थीम में होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव चड्ढा होटल लीला पैलेस से नाव में बैठकर होटल ताज लेक तक बारात लेकर आएंगे। इसके लिए उदयपुर की शाही गणगौर बोट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

  • राघव की सेहराबंदी- दोपहर 1 बजे
  • बारात – दोपहर 2 बजे
  • जयमाला – दोपहर 3:30 बजे
  • फेरे- शाम 4 बजे
  • विदाई – शाम 6:30 बजे
  • रिसेप्शन – शाम 8:30 बजे

कलर को-ऑर्डिनटेड कपड़ों में नजर आएगा कपल
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के सभी फंक्शन में कपल के कपड़ों से मिलती-जुलती पेस्टल और पर्ल व्हाइट थीम की डेकोरेशन देखने को मिलेगी। ये कलर और डेकोरेशन का थीम परिणीति और राघव ने पसंद किया है।

शादी में भी कपल एक जैसे कलर को-ऑर्डिनटेड कपड़ों में नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक परिणीति ने लगभग सभी फंक्शंस में अपने पहनने के कपड़े तय कर लिए हैं जबकि राघव के आउटफिट अब तक फाइनल नहीं हुए हैं।

screenshot 2023 09 16 205903 1694878159

फाइनल कर ली गई है गेस्ट-लिस्ट
गेस्ट-लिस्ट भी फाइनल कर ली गई है। इस शादी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य सभा सदस्य कपिल सिब्बल, AAP सांसद संजय सिंह और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को भी आमंत्रित किया गया है।

वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से दिग्गज सितारे भी शादी में शामिल होंगे। प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा भी शादी में शामिल होंगी।

राघव-परिणीति ने इसी साल दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link