राजधानी दिल्ली की सड़क पर दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें गाड़ी से कुछ दूर तक घसीटने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। 47 वर्षीय आरोपी का नाम हरीश चंद्र है। कोटला मुबारकपुर पुलिस ने आज उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
#UPDATE | Harish Chandra, who molested DCW chief Swati Maliwal & later dragged her when her hand got stuck in his car's window last night, has been sent to 14-day judicial custody.
— ANI (@ANI) January 19, 2023
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल के साथ बुधवार रात दिल्ली एम्स के पास यह छेड़छाड़ की वारदात हुई थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया और आरोपी के पकड़ने की कोशिश की तो उसने शीशा चढ़ा लिया, जिससे मालीवाल का हाथ गाड़ी में फंस गया और वह कुछ दूर तक गाड़ी के साथ घसीटती चली गईं।
इस मामले को लेकर खुद स्वाति मालीवाल ने सुबह ट्वीट कर जानकारी दी थी। देर रात राजधानी में सुरक्षा की स्थिति का जायजा लेने निकली मालीवाल के साथ यह घटना रत तकरीबन 3 बजे हुई थी। इसके फौरन बाद उनके साथ लोगों दिल्ली पुलिस को कॉल किया। हरकत में आई पुलिस ने रात साढे़ 3 बजे के आसपास 47 वर्षीय आरोपी हरीश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी कार को भी सीज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त वह नशे की हालत में था।
आरोपी का नाम हरीश चंद्र और उसके पिता का नाम दुर्जन सिंह बताया जा रहा है। वह संगम विहार का रहने वाला है। ये भी जानकारी सामने आई है कि जिस समय ये घटना हुई, स्वाति के ही साथ उनकी टीम के कुछ दूसरे लोग भी मौजूद थे। उनकी तरफ से घटना का वीडियो बनाया गया था। अब उस इलाके में क्योंकि कोई सीसीटीवी नहीं है, ऐसे में पुलिस भी उस वीडियो के आधार पर ही आगे की जांच करने की तैयारी कर रही है।
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में DCW अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं! स्वाति मालीवाल से AIIMS के पास छेड़छाड़, कार ने घसीटा, आरोपी गिरफ्तार