Cg shashan
लेटेस्ट

22 सितम्बर 2023 को नवाखाई के लिए घोषित ऐच्छिक अवकाश संशोधित कर अब 20सितम्बर को


Adesh19Sep

रायपुर, 19 सितंबर 2023 ,सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 20 सितम्बर 2023, बुधवार को नवाखाई के अवसर पर ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में आज सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। ज्ञात हो कि पूर्व में 22 सितम्बर 2023, शुक्रवार को नवाखाई के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए 20 सितम्बर 2023 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किए जाने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।