comp 11 1 1694602061
एंटरटेनमेंट

बेस्ट फ्रेंड्स के साथ लंच पर निकलीं सुहाना खान: अनन्या पांडे- शनाया कपूर साथ में दिखे, SRK की बेटी जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू



11 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
comp 11 1 1694602061

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ नजर आईं। तीनों साथ में लंच पर गए थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें तीनों को रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हए देखा गया।

अनन्या- सुहाना और शनाया का लुक
रेस्टोरेंट के बाहर सुहाना, शनाया और अनन्या कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। सुहाना ने व्हाइट फ्लोरल ड्रेस पहनी हुई, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। अनन्या की बात करे तो उन्हें ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम स्कर्ट में देखा गया। वहीं, शनाया कपूर ब्लू सिंपल ड्रेस में दिखाई दीं।

जोया अख्तर की फिल्म से कर रहीं डेब्यू
सुहाना खान जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर,अगस्त्य नंदा कपूर और वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके अलावा सुहाना न्यूयॉर्क के ब्यूटी ब्रांड मेबेलिन की ब्रांड एंबेसडर भी हैं।



Source link