अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad bharat News /Raigarh/ Chhattisgarh -रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
यह अवकाश प्रदेश के शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लगातार बारिश और कई क्षेत्रों में बने जलभराव एवं बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए विद्यार्थियों को घर पर ही रखने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें। बारिश के दौरान नदी-नालों, पुल-पुलियों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
प्रदेश में भारी बारिश के मद्देनजर प्रशासन को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव के कदम उठाने को कहा है।
26 सितंबर को स्कूल बंद रहने की घोषणा के बाद विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है।
— आज़ाद भारत वेब न्यूज़