Azaad Bharat
Breaking
🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर ...
चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या
एक्सक्लूसिव

चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या

Harshad Dewangan 19 September 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh आरंग/रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में चरित्र शंका और कथित अवैध संबंध के शक को लेकर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक किराएदार ने अपने मकान मालिक का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20

किराएदार पर था पत्नी से संबंध का शक

रायपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार झा के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम गनौद निवासी वेद राम साहू (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू (25 वर्ष), पिता नरेंद्र कुमार धीवर, निवासी ग्राम धमनी भाटापारा, वार्ड नंबर-2, थाना मंदिर हसौद, जिला रायपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले एक-दो वर्षों से वेद राम साहू के मकान में किराए पर रहकर ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित कर रहा था। इसी दौरान मकान मालिक को आरोपी और अपनी पत्नी के बीच कथित अवैध संबंध होने का शक हो गया था।

विवाद के बाद गला दबाने से मौत

पुलिस जांच के अनुसार, पत्नी के चरित्र को लेकर वेद राम साहू और आरोपी पुरुषोत्तम के बीच अक्सर विवाद और कहासुनी होती थी। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हाथापाई और मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि इसी दौरान पुरुषोत्तम धीवर ने वेद राम साहू का गला दबा दिया। दम घुटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पुलिस को घटना की सूचना सुबह करीब 11:30 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पुरुषोत्तम धीवर उर्फ छोटू को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और विवेचना कर रही है।

Azaad Bharat News

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |