Azaad Bharat
Breaking
🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा 🔴 ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🔴 विवाहिता युवती को प्रेमजाल में फंसाकर बंधक बनाने और ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा जेल 🔴 चरित्र शंका ने लिया खूनी रूप: किराएदार ने मकान मालिक की गला घोंटकर की हत्या 🔴 कापू पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार 🔴 Big Breking News/लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा 🔴 Breaking News/झीरम घाटी हमले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 🔴 कोयला लदे ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर मौत 🔴 Big Breking News/रामभाठा के पुराने बस डिपो में युवक की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर ली जान 🔴 PM आवास के मुद्दे पर आज आमने-सामने हो सकते हैं विजय शर्मा और भूपेश बघेल, रायपुर प्रेस क्लब में सियासी बहस की चर्चा

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम छत्तीसगढ़ अपर कलेक्टर ने ट्रांसपोर्टर्स, उद्योगों और खनन कंपनियों के प्रतिनिध...
अपर कलेक्टर ने ट्रांसपोर्टर्स, उद्योगों और खनन कंपनियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली
छत्तीसगढ़

अपर कलेक्टर ने ट्रांसपोर्टर्स, उद्योगों और खनन कंपनियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक ली

Azaad Bharat Desk 25 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19
Advertisement 20


Azaad bharat News/Raigarh/Chhattisgarh/- रायगढ़, 25 जुलाई। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग की रोकथाम, औद्योगिक वाहनों की अनिवार्य फिटनेस जांच तथा परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्टर्स, उद्योगों एवं खनन कंपनियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वोच्च न्यायालय के सुओ मोटू रिट याचिका (सिविल) क्रमांक 9/2025 तथा फालोदी दुर्घटना प्रकरण में पारित आदेशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा की गई। अपर कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के किनारे भारी वाहनों की अवैध पार्किंग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी उद्योगों, खनन कंपनियों एवं ट्रांसपोर्टर्स से अपने वाहनों की नियमित फिटनेस जांच कराने तथा सड़क सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन करने की अपेक्षा की गई।


*चालकों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करने पर विशेष जोर*


बैठक में औद्योगिक एवं खदान क्षेत्रों में आपूर्ति और परिवहन कार्य में लगे भारी वाहनों के चालकों एवं परिचालकों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। इस दौरान पर्याप्त पार्किंग स्थल, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टिव टेप की व्यवस्था, वाहनों की धुलाई के लिए पानी सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला प्रशासन ने उद्योगों एवं परिवहन से जुड़े सभी पक्षों से इन व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने का आग्रह किया।


*छह स्थानों पर पार्किंग की मांग, स्थल चयन की प्रक्रिया होगी शुरू*


बैठक में ट्रांसपोर्टर्स एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने जिले में भारी वाहनों के सुरक्षित पार्किंग स्थलों की आवश्यकता बताते हुए घरघोड़ा बाईपास मार्ग, बंजारी मंदिर के आसपास, पूंजीपथरा, तमनार क्षेत्र, खरसिया के रानी सागर क्षेत्र तथा गिरवानी क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर जिला प्रशासन ने मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्रों में उपयुक्त स्थल चिन्हांकन एवं चयन की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को भी अधिक सुगम बनाया जा सके।

बैठक में जिला खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारी, ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, विभिन्न उद्योगों एवं खनन कंपनियों के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों से सड़क सुरक्षा, वाहन फिटनेस तथा यातायात नियमों के प्रभावी पालन में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |