Azaad Bharat
Breaking
🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत? 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को खरसिया पुलिस ने मामा के घर से दबोचा 🔴 रैरूमाखुर्द पुलिस की कार्रवाई : रथ मेला में किशोर से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, गए जेल 🔴 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल 🔴 आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर कल्याण हॉस्पिटल पर कार्रवाई की तैयारी, लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा 🔴 रूस से भारत का कच्चा तेल आयात फिर रिकॉर्ड स्तर पर, जुलाई में 55% से ज्यादा रही हिस्सेदारी 🔴 गुलाम जम्मू-कश्मीर चुनाव में PML-N का दबदबा, 25 सीटों पर जीत; सरकार बनाने की राह आसान 🔴 15 अगस्त पर छत्तीसगढ़ की राजनीति का नया सवाल: आजादी के 79 साल बाद विकास, लोकतंत्र और आदिवासी अधिकार कितने मजबूत?

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम छत्तीसगढ़ मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का कृषि आर्थिक अनुसंधान केन्द्र की टीम न...
मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का कृषि आर्थिक अनुसंधान केन्द्र की टीम ने किया मूल्यांकन,गांव-गांव पहुंचकर कृषि भूमि की उर्वरता और पोषक तत्वों की स्थिति का लिया फीडबैक.
छत्तीसगढ़

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का कृषि आर्थिक अनुसंधान केन्द्र की टीम ने किया मूल्यांकन,गांव-गांव पहुंचकर कृषि भूमि की उर्वरता और पोषक तत्वों की स्थिति का लिया फीडबैक.

Harshad Dewangan 13 July 2026
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Azaad bharat News/Raigarh/ Chhattisgarh/- रायगढ़, 13 जुलाई 2026/ कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित कृषि आर्थिक अनुसंधान केन्द्र, जबलपुर (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़) की विशेषज्ञ टीम ने बीते 9 एवं 10 जुलाई को दो दिवसीय रायगढ़ जिले का दौरा कर मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के क्रियान्वयन और उसके प्रभाव का व्यापक मूल्यांकन किया। इस दौरान टीम ने जिले के ग्राम गोपालपुर, भगोरा, पाली, बायंग, नवरंगपुर एवं धनागर पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद स्थापित किया और मिट्टी परीक्षण कार्ड की वर्तमान स्थिति तथा उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

           उप संचालक कृषि ने बताया कि दौरे के दौरान विशेषज्ञ दल ने किसानों से चर्चा कर यह जाना कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से प्राप्त जानकारी का उपयोग वे अपनी खेती में किस प्रकार कर रहे हैं तथा इससे उत्पादन लागत एवं फसल उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ा है। टीम ने किसानों को मृदा परीक्षण में शामिल प्रमुख पोषक तत्वों जैसे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश सहित अन्य सूक्ष्म एवं आवश्यक पोषक तत्वों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्ययन दल ने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का संतुलित उपयोग न केवल खेती की लागत को कम करता है बल्कि भूमि की उर्वरता को बनाए रखने और फसल उत्पादन बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही उर्वरकों और पोषक तत्वों का उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा मिल सके। रायगढ़ जिले के किसानों की कृषि भूमि के मिट्टी परीक्षण की सुविधा के लिए पटेलपाली स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला संचालित की जा रही है, जहां किसानों की भूमि के नमूनों का परीक्षण कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। इस पहल से जिले के किसान वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

           निरीक्षण दल में अनुसंधान अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह बरेलिया, डॉ. प्रेम रतन पाण्डेय एवं श्री अखिलेश कुरील शामिल थे। वहीं इस अध्ययन एवं निरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कृषि विभाग के श्री अभिषेक पटेल एवं श्री संजय सिदार सहित अन्य अधिकारियों और मैदानी अमले का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्राम गोपालपुर में श्रीमती रंजीता पैंकरा, ग्राम भगोरा में श्री सुशील चौरसिया, ग्राम पाली में श्रीमती जमीमा एक्का, ग्राम बायंग में श्री विकास साहू, ग्राम नवरंगपुर में श्री दयाशंकर नायक तथा ग्राम धनागर में श्रीमती योगेश्वरी पटेल ने किसानों और अध्ययन दल के बीच समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को उनकी भूमि की वास्तविक पोषण स्थिति की जानकारी मिल रही है, जिससे वे आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर रहे हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |