हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

तेज धूप और बढ़ती गर्मी से लोग परेशान

post

Azaad bharat News//Raigarh// Chhattisgarh//छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर अब थम चुका है, और मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है, आने वाले दिनों में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है, मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

4 दिनों में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, इससे प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी सामान्य से अधिक महसूस होगी और जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इन संभागों में सबसे ज्यादा असर
13 अप्रैल से रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने की संभावना है, इन क्षेत्रों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जिससे हीट वेव जैसी स्थिति बनने के आसार हैं।

बारिश की राहत खत्म, मौसम रहेगा शुष्क
पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई थी, लेकिन अब प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क होने जा रहा है, आसमान साफ रहेगा और निकट भविष्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

तापमान का हाल

राजनांदगांव: 39.5°C (सबसे अधिक)

अंबिकापुर: 15.8°C (सबसे कम)

राजधानी रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 38°C के आसपास रहने का अनुमान है, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

सावधानी बरतना जरूरी
हालांकि अभी किसी प्रकार का रेड या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बढ़ती गर्मी और संभावित लू को देखते हुए, लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।

You might also like!

RAIPUR WEATHER