हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

चक्रपथ, आरओबी एवं केलो पुल सौंदर्यीकरण बना शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र,शहर में विभिन्न स्थानों पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्य, नागरिकों को भा रही हैं कलाकृतियाँ

छत्तीसगढ़ 20 December 2025
post

Azaad-bharat News//*रायगढ़।* निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के निर्देशन में शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को सुंदर एवं आकर्षक बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य अब शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। चक्रपथ, आरओबी (रेल ओवर ब्रिज) एवं केलो पुल पर किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों ने न केवल शहर की सुंदरता में वृद्धि की है, बल्कि शहर की पहचान को भी एक नया आयाम दिया है।

इन स्थानों पर आकर्षक रंग-रोगन, भित्ति चित्र, स्थानीय संस्कृति और विरासत को दर्शाती कलाकृतियाँ तथा सुव्यवस्थित लाइटिंग की गई है, जिससे दिन के साथ-साथ रात्रि में भी यह स्थल अत्यंत मनोहारी दिखाई दे रहे हैं। विशेष रूप से केलो पुल पर की गई कलाकृतियाँ और प्रकाश व्यवस्था लोगों को रुककर तस्वीरें लेने के लिए आकर्षित कर रही हैं। चक्रपथ के ऊपर बाउंड्रीवाल कर इसमें भारतीय नृत्य की रंग बिरंगी कलाकृतिया विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। युवा वर्ग के लिए यह आकर्षित सेल्फ़ी प्वाइंट बनी हुई है। इसी तरह निगम कार्यालय से लेकर उसपार गोगा राइस मिल आरओबी क्षेत्र में किए गए विभिन्न रंगों की कला आकृतियां देखते ही बन रही है और रंग बिरंगी नजारा आंखों को सुकून दे रही है। सौंदर्यीकरण कार्य से शहर में यातायात करने वाले नागरिकों को भी एक सुखद अनुभव मिल रहा है। दीवारों पर उकेरी गई चित्रकारी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। शहरवासियों ने इन सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर की छवि निखरी है और बाहरी लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। नागरिकों का मानना है कि इस तरह के कार्यों से न केवल सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि शहर के प्रति गर्व की भावना भी मजबूत होती है। नगर कमिश्नर  श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों, पुलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह के सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन कलाकृतियों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा एवं शहर की स्वच्छता बनाए रखने में निगम प्रशासन के अभियान में सहयोग करें।

You might also like!

RAIPUR WEATHER