अपनी पसंद की खबर खोजें
⏩ मेला सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए एवं अपराधों की रोकथाम हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS)* के निर्देशन में स्टील के कड़े पहनने वाला युवकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। इसी क्रम में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के नेतृत्व में मेले में घूमने वाले उन युवकों की पहचान की गई, जिनके व्यवहार में संदेह था, और जो समूह बनाकर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिख रहे थे। अपराधों को रोकने के लिए पुलिस ने ऐसे लगभग 600 नग स्टील के कड़े उतरवाकर जमा कराए, जिनका उपयोग संभावित रूप से हमलों में किया जा सकता था।
*निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार मेले पेट्रोलिंग/गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं।
इस पूरे अभियान की फोटो और वीडियो संकलित किए गए हैं। प्रेस के माध्यम से जनता को भी यह संदेश दिया जा रहा है कि पीथमपुर मेले की शांति, सुरक्षा एवं धार्मिक माहौल को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
⏩ जांजगीर-चांपा पुलिस स्पष्ट करती है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरी प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, राजकुमार चंद्रा, आरक्षक ईश्वरी राठौर, दिलीप सिंह, शिवराय सागर, का सराहनीय योगदान रहा।