हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |


संकुल राजीव गांधी नगर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया


छत्तीसगढ़ 26 January 2025
post

Azaad-bharat News/छत्तीसगढ़/रायगढ़। आज संकुल राजीव गांधी नगर रायगढ़ वार्ड क्रमांक 36 में 26 जनवरी ,76वे गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर को विद्यार्थियों के द्वारा तिरंगे झंडे, फूलों,और रंगोली से सजाया गया था।
*ध्वजारोहण और राष्ट्रगान*  कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की S.M.C.,S.M.D.C.अध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। सभी ने गर्व के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान वातावरण "जय हिंद" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा।
             
विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण और देशभक्ति गीत प्रतियोगिता शामिल थीं। छात्रों ने पूरे जोश के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।  सभी ने छात्रों की मेहनत और उत्साह की सराहना की।
*मिठाई वितरण और समापन*
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की गई। छात्रों और अभिभावकों ने इस मौके पर एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ हुआ। इस आयोजन ने छात्रों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाई। साथ ही, यह उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बना।
संकुल प्राचार्य श्री मुन्नीराम रात्रे ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों को संविधान के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए प्रदत अधिकारो के साथ अपनी शिक्षा दीक्षा में आगे बढने के लिये प्रेरित किया। माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती पुष्पलता वासनिक एवं प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री अभिषेक लाल ने भी गणतंत्र दिवस के संदेशों,शुभकामनांओं के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन ,देश के सर्वांगिण विकास के पर अपने विचार रखे।

*देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां*    विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया, जो हर किसी के दिल को छू गया। इसके अलावा, कुछ छात्रों ने कविताएं सुनाईं, जिनमें संविधान की महत्ता और देश के प्रति समर्पण का संदेश छिपा था।संकुल राजीव गांधी नगर अन्तर्गत प्राथमिक,माध्यमिक एवं हाई स्कूल के सैकडों विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी के दौरान भारत माता की जयकारों से देशभक्ति की अलख जगाई।  *SMC/SMDC अध्यक्ष, प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों द्वारा संबोधन*     

 विद्यालय की SMC/SMDCअध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ, जिसने हमें एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य का नागरिक बनाया। हमें संविधान के मूल्यों का पालन करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखनी चाहिए।” साथ ही उन्होने विद्यार्थियों को निकट भविष्य में विद्यालय में 12वी तक की कक्षांए संचालित होने की जानकारी भी प्रदान करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों को अपनी प्राथमिक शिक्षा से लेकर हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा के लिये अब कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।   

  *प्रतियोगिताओं का आयोजन*