Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव दिल्ली निर्वाचन आयोग के पास इस बार सवा दो लाख आवेदन आए, 24 दिसंबर ...
 दिल्ली निर्वाचन आयोग के पास इस बार सवा दो लाख आवेदन आए, 24 दिसंबर तक किया जाएगा निपटारा
एक्सक्लूसिव

दिल्ली निर्वाचन आयोग के पास इस बार सवा दो लाख आवेदन आए, 24 दिसंबर तक किया जाएगा निपटारा

Harshad Dewangan 28 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

Azaad Bharat News/दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को मतदाता सूची में सुधार के लिए 2 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें मतदाता सूची में नाम और पते की गलतियों की शिकायतें पता बदलने और नए मतदाताओं के नाम शामिल करने के लिए आवेदन शामिल हैं। 24 दिसंबर तक शिकायतों का निपटारा किया जाएगा और 6 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

 नई दिल्ली। विशेष सारांश संशोधन अभियान के तहत मतदाता सूची में सुधार के लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय को सवा दो लाख आवेदन मिले। जिसमें मतदाता सूची में नाम पते की गलतियों की शिकायतों के अलावा पता बदलवाने व मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम शामिल करने आवेदन भी शामिल हैं।


बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आवेदन के सत्यापन के बाद 24 दिसंबर तक शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद छह जनवरी को सीईओ कार्यालय फाइनल मतदाता सूची जारी करेगा। जिसके आधार पर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव होगा।

18 वर्ष पूरी होने पर भरें फॉर्म 6

दिल्ली की सीईओ आर एलिस वाज ने बताया कि वैसे तो विशेष सारांश संशोधन अभियान के तहत शिकायतें स्वीकार करने की अवधि 28 नवंबर को खत्म हो गई। फिर भी अगले एक जनवरी तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले लोग मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अब भी फार्म छह दे सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची में सुधार के लिए भी आवेदन दिए जा सकते हैं। सीईओ कार्यालय के अनुसार दिल्ली में 123 नए मतदान केंद्र स्थल बढ़ाए गए हैं और 53 पुराने मतदान केंद्र स्थल खत्म कर दिए गए हैं। क्योंकि उन मतदान केंद्र स्थलों के भवन जर्जर थे। इसलिए 70 मतदान केंद्र स्थल बढ़ गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2697 मतदान केंद्र स्थल

 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या एक समान करने के लिए यह कदम उठाया गया है। लिहाजा, आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2697 मतदान केंद्र स्थल होंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में 2627 मतदान स्थलों पर बने 13,641 मतदान बूथों में मतदान हुआ था। मतदान केंद्र स्थल की संख्या बढ़ने से विधानसभा चुनाव में मतदान बूथ भी बढ़ेंगे और प्रत्येक बूथ पर औसतन 1180 मतदाता होंगे।

20 अगस्त से बीएलओ ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया

सीइओ कार्यालय का कहना है कि मतदाता सूची में संशोधन के पहले चरण में 20 अगस्त से बीएलओ ने घर-घर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 1.62 लाख आवेदन एकत्रित किए। इसके बाद 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का मसौदा तैयार कर मतदाताओं से आवेदन मांगे गए। इसके अलावा नौ व दस नवंबर और 23 व 24 नवंबर को विशेष शिविर लगाकर अभियान चलाया गया।

विशेष शिविर में 45 हजार मतदाताओं ने आवेदन दिए

 इस विशेष शिविर में 45 हजार मतदाताओं ने आवेदन दिए। नया मतदाता पहचान पत्र बनने के बाद डाक से वह मतदाताओं के घर पहुंच जाएगा। वैसे मतदाता चुनाव आयोग की वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in) से भी मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। सीईओ कार्यालय का कहना है कि एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में किसी मतदाता का नाम होना गैर कानूनी है। इसलिए सुधार के लिए वोटर हेल्पलाइन एप या वेबपोर्टल (https://electoralsearch.eci.gov.in) के माध्यम से आवेदन दिया जा सकता है।

PDF दस्तावेज़ Open PDF

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |