Azaad Bharat
Breaking
🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, 2026-27 से शुरू हुई MBBS की पढ़ाई 🔴 बिच बचाव करना पड़ा महंगा, पार्षद पर किया हमला 🔴 Breaking News/देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद 🔴 Big Breking News/महामाया मंदिर में चोरी, दान पेटी और माता के श्रृंगार का सामान ले गए अज्ञात चोर 🔴 Big Breking News//देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी 🔴 गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 रेल्वे लाइन कीमती सामग्री और बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार 🔴 ATS ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, AQIS से जुड़े होने का आरोप 🔴 रायगढ़ में स्टील स्लैग से बनी दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज 🔴 जशपुर में चिकित्सा शिक्षा के नए युग का शुभारंभ, 2026-27 से शुरू हुई MBBS की पढ़ाई 🔴 बिच बचाव करना पड़ा महंगा, पार्षद पर किया हमला 🔴 Breaking News/देवरी पिकनिक स्पॉट हादसा: हसदेव नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद 🔴 Big Breking News/महामाया मंदिर में चोरी, दान पेटी और माता के श्रृंगार का सामान ले गए अज्ञात चोर 🔴 Big Breking News//देवा उर्फ गोलू गिरफ्तार: चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा था आरोपी 🔴 गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे ?
जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे ?
राशिफल

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे ?

Azaad Bharat Desk 23 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/आज का राशिफल : आज शनिवार 23 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन शनि द्वार बनने वाले राजयोग के वजह से मिथुन, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से आज सिंह राशिा में होगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें आज का राशिफल।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18

​मेष राशि 

मेष राशि के लिए आज का दिन लव लाइफ के मामले में उत्साहजनक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात पक्की हो सकती है। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी। लेकिन आज मन में आपके किसी प्रकार का अनजाना भय रह सकता है। अगर आप व्यापार के सिलसिले में यात्रा करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।

​वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अच्छी बात रहेगी कि आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज माता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। आपको आज खानपान पर संयम रखना होगा नहीं तो अपच संबंधी समस्या हो सकती है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ मिल सकता है।

​मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि,सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको संयम और समझदारी से काम लेना होगा इससे आपको पूरी सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण काम भी आज आपको सौंपा जा सकता है। आपको आज कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज काम में सफलता मिलेगी। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यवसाय किया ह है आज आपको आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। शाम के समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा।

​कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मानसिक उलझन वाला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है। ऐसे मे आज आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है। वैसे अच्छी बात यह है कि आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपके बच्चे बीमार चल रहे हैं तो उनकी सेहत का ध्यान रखें, परेशानी बढ सकती। शाम का समय थोड़ा बेहतर होगा और आप परिवार के साथ पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं। घर के बड़ों से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बिजनेस में आज कमाई होगी लेकिन कुछ सिरदर्दी भी बनी रहेगी।

​सिंह राशि 

सिंह राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपको अपने कार्य व्यवसाय में संयमित और धैर्यपूर्वक काम करना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आपके विरोधी और शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हें इसलिए आपको इनसे सतर्क रहना की जरूरत है। वैसे आर्थिक मामलों में अच्छी बात यह रहेगी कि किसी को उधार या कर्ज दिया है तो आपको अपना पैसा वापस मिल सकता है। शाम का समय आपका मित्रों और संबंधियों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। यात्रा का संयोग भी बन सकता है। लव लाइफ में प्रेमी का साथ बना रहेगा।

​कन्या राशि 

आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा आज बढने वाली है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी भी मिलेगी और सहकर्मियों के बीच आपका प्रभाव बढेगा। धर्म कर्म के कार्य में आज आपका मन लगेगा। बिजनसे में आज आपको अपनी योजना और बात व्यवहार का लाभ मिलेगा। जो लोग खाने पीने की वस्तुओं का कारोबार करते हैं आज उनकी विशेष रूप से कमाई होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जन समर्थन प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से बात व्यवहार में व्यावहारिक रहें। आर्थिक लेन देन में सतर्कता बरतें।

​तुला राशि

आज शनिवार को तुला राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज परिवार में जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आज आप किस पार्टी या मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। आपको आज घर के बड़ों से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। नौकरी में आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।

​वृश्चिक राशि 

रोजगार और कारोबार में आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी कारोबार में आज कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। जो लोग काम की तलाश में हैं उनको आज मित्रों की मदद से फायदा होगा। आर्थिक प्रयास आज सफल होंगे। किस डील में लाभ मिलने से आपको आज खुशी होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। शाम के समय आज आप किसी पार्टी या समारोह में शामिल हो सकते हैं। मन पसंद भोजन का भी आज आप आनंद लेंगे।

​धनु राशि 

pधनु राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप अपनी बुद्धि और चतुराई से लाभ पाने में सफल रहेंगे। आपको आज वाणी कुशलता और व्यवहारिकता से भी फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रेमपूर्ण रहेगा और आपको उनका पूरा साथ सहयोग मिलेगा। जो लोग घर से दूर रह रहे हैं वह आज परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं अथवा संचार माध्यम द्वारा लंबी वार्ता कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो आज बात पक्की हो सकती है। संतान की ओर से भी आपको आज खुशी मिलेगी। आय व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे।

​मकर राशि 

मकर राशि के लिए आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से अनुकूल बना रहेगा। आज आपके पुराने रुके हुए काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। शाम के समय आज आप किसी देवी-देवता के दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार का साथ सहयोग भी आज बना रहेगा। किसी समस्या का समाधान भी परिवार के सदस्यों द्वारा होना संभव है। आपको आज जमीन और मकान संबंधी डील में सफलता मिलेगी। भाग्य आपको आज बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा। किसी मांगलिक काम में भी भाग लेने का अवसर मिलेगा

​कुंभ राशि

कुंभ राशि में विराजमान शनि आज कुंभ राशि के जातकों का मन धर्म अध्यात्म की ओर ले जा रहे हैं। आप लोक परलोक की बातों में भी मन को लेकर जाएंगे। वैसे आज कामकाज के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी कोई चली आ रही समस्या भी आज दूर होगी। किसी सामाजिक विषयों में आज आपकी सक्रियता बनी रह सकती है। आपको आज बिजली के उपकरण का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए और जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। लव लाइफ में प्रेमी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।

​मीन राशि 

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी मांगलिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और आनंद बना रहेगा। आज आपको किसी घमंड दिखाने वाले व्यक्ति से दूर ही रहना चाहिए। आर्थिक मामलों में आपको आज व्यवहारिकता से काम लेना होगा। आप आज वस्त्र अथवा घरेलू जरूरत की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। महिलाओं को आज मायके की ओर से सहयोग मिल सकता है। सलाह है कि दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |