Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव हाथियों ने दो लोगों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया
 हाथियों ने दो लोगों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया
एक्सक्लूसिव

हाथियों ने दो लोगों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया

Harshad Dewangan 03 November 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Azaad-bharat News/MP News :मध्य  प्रदेश में हाथियों ने दो लोगों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया। एक युवक को गांव वालों के सामने पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुड़े क्षेत्र में हुई। घटना से कुछ दिन पहले ही यहां पर 10 हाथियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है। हाथी हमने से प्रभावित लोगों ने इसे हाथियों का बदला माना है। हमले के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक टीम को भी बाँधवगढ़ भेजा है। मामले में वन विभाग भी चुप्पी साध रखी है। वन विभाग की टीम की ओर से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया गया है।

दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के चंदिया क्षेत्र में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास हाल ही में हाथियों के हमले से गाँवों में आतंक का माहौल बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 नवंबर, 2024 को रिजर्व से निकले तीन हाथियों ने गाँव के रामरतन यादव और भैरव कोल नाम के दो ग्रामीणों की जान ले ली। ये हाथी दिवाली के आसपास से क्षेत्र में आए हुए थे और इंसानों पर हमला करने लगे हैं। पहले वे खेतों में फसलों को नुकसान पहुँचाते थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने सीधे लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

इस घटना में रामरतन यादव पर उस समय हमला हुआ, जब वे अपने खेतों की तरफ गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी ने रामरतन को काफी दूर तक घसीटा और फिर मार डाला। उनका शव उनके बेटे ने खेत में पाया। उसी दिन, भैरव कोल पर भी खेत जाते समय हाथियों ने हमला कर दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। इन हमलों से गाँववाले काफी सहमे हुए हैं।

गांव के लोगों पर किया हमला

इसके अलावा, हाथियों ने गाँव के अन्य लोगों पर भी हमला किया। एक अन्य घटना में सचिन नामक युवक, जो खेत में काम कर रहा था, पर भी हाथियों ने हमला किया। हाथी ने सचिन को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी कई हड्डियाँ टूट गईं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। गाँव के लोग अब फसल काटने से डर रहे हैं, क्योंकि हाथी अब खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

हाथियों को इतने आक्रामक रूप में कभी नहीं देखा- ग्रामीण

गाँववालों का कहना है कि इससे पहले हाथी उनके गाँव के आसपास आते थे लेकिन लोगों पर हमला नहीं करते थे। हालांकि, हालिया घटनाओं के बाद से इन हाथियों का व्यवहार बदल गया है। गाँव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने हाथियों को इतने आक्रामक रूप में पहले कभी नहीं देखा। हाथियों के इस हिंसक रुख से ग्रामीण काफी भयभीत हैं और घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

हाथियों की रहस्यमयी मौतें

इस पूरे घटनाक्रम में एक और रहस्यमयी पहलू सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिवाली के आसपास यानी 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच इसी इलाके में 10 हाथियों की अचानक मौत हो गई थी। इन हाथियों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि हाथियों की मौत का कारण पास के गाँव में बोई जाने वाली कोदों की फसल हो सकती है। प्रशासन के अनुसार, हाथियों ने इस फसल को खा लिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी जान चली गई।

हालांकि, ग्रामीणों का मानना है कि जो तीन हाथी अभी गाँव में हैं और हमला कर रहे हैं, वे उन्हीं हाथियों के समूह का हिस्सा हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। कुछ गाँववालों का कहना है कि शायद अपने साथियों की मौत से परेशान होकर ये हाथी अब इंसानों पर हमला कर रहे हैं। वहीं, कुछ का मानना है कि जो हाथी हमला कर रहे हैं, उन्होंने भी उसी जहरीली फसल को खा लिया है, जिससे उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है और वे संतुलन खो चुके हैं।

सरकार और वन विभाग की प्रतिक्रिया

वहीं, हाथियों के हमले में हुई मौतों के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस गंभीर स्थिति पर ध्यान दिया और एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इस बैठक में एक दो-सदस्यीय टीम गठित की गई और उसे घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है, जिसमें प्रथम दृष्टया हाथियों की मौत का कारण कोदों की फसल बताया गया है। साथ ही, टीम ने हाथियों की मौत के पीछे किसी भी तरह की साजिश की संभावना को नकारा है।

दरअसल, वन विभाग के अधिकारी इस मामले पर स्पष्ट रूप से कुछ कहने से बच रहे हैं। वन अधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि उन्हें दो ग्रामीणों की मौत की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम आसपास के गाँवों में जाकर मुनादी कर रही है ताकि लोग सावधान रहें और हाथियों से दूर रहें। इसके अलावा, वन विभाग की टीमें लगातार काम्बिंग कर रही हैं ताकि हाथियों को जंगल की तरफ वापस भेजा जा सके।

गाँववालों में डर का माहौल

फिलहाल, हाथियों के आक्रामक रवैये से गाँववाले बेहद डरे हुए हैं। वे खेतों में काम करने से बच रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि हाथी फिर से हमला कर सकते हैं। गाँव के कुछ लोग बताते हैं कि हाथी पहले भी फसलें बर्बाद किया करते थे, लेकिन इंसानों पर हमला करने का यह पहला मामला है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि हाथी अपने साथियों की मौत से दुखी और परेशान हैं, जिस कारण वे इंसानों पर हमला कर रहे हैं।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |