Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के धरना आंदोलन में वक्ताओं ने कहा राज...
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के धरना आंदोलन में वक्ताओं ने कहा राज्य सरकार कर्मचारियों के अधिकार व हक की मांग पूर्ण करने में अनदेखी कर रही है,कहीं मोदी की गारंटी विफलता का परिचायक तो नहीं : छ.ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा
एक्सक्लूसिव

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के धरना आंदोलन में वक्ताओं ने कहा राज्य सरकार कर्मचारियों के अधिकार व हक की मांग पूर्ण करने में अनदेखी कर रही है,कहीं मोदी की गारंटी विफलता का परिचायक तो नहीं : छ.ग.शिक्षक संघर्ष मोर्चा

Azaad Bharat Desk 25 October 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17


 



Azaad-bharat News/गौरेला पेंड्रा मरवाही 24अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गौरला पेंड्रा मरवाही जिले के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय रेनाल्ट स्कूल लाल बंगला के मैदान में एक दिवसीय धरना आंदोलन किया और माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन गौरेला तहसीलदार अविनाश कुजूर को सौंपा।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें शिक्षक एलबी संवर्ग के मांगों व लंबित महंगाई भत्ता को लेकर है। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिला मुख्यालय में घोषित धरना आंदोलन एक दिवसीय सांकेतिक रूप से किया गया। वहीं आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन नवंबर माह में प्रांतीय स्तर पर पूर्व निर्धारित है।

सौंपे गये ज्ञापन में शिक्षकों ने अपनी मांग रखी है कि मोदी जी की गारंटी के तहत,सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर कर,समस्त एलबी संवर्ग को क्रमोन्नत वेतनमान प्रदाय किया जाये।समतुल्य वेतनमान पुनरीक्षित वेतनमान में सही वेतन का निर्धारण कर 1.86 के गुणान्क पर वेतन निर्धारण किया जाये।पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए समस्त शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन को निर्धारित करें एवं भारत सरकार द्वारा 2 सितम्बर 2008 को जारी आदेश के समान 33 वर्ष में पूर्ण पेंशन के स्थान पर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन का प्रावधान किया जाये।माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा याचिका क्रमाँक डबलू ए/261/2024 में डबल बैंच द्वारा पारित निर्णय दिनांक 28/02/2024 के तहत सभी पात्र एलबी संवर्ग के शिक्षकों के लिए क्रमोन्नति /समयमान का विभागीय आदेश किया जाये।शिक्षक व कर्मचारियों को केन्द्र के समान 01 जुलाई 2024 से 03 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाये तथा जुलाई 2019 से  देय तिथि पर महंगाई भत्ते के एरियर राशि का समायोजन जीपीएफ /सीजीपीएफ खाता में किया जाये।

इन मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार तक अपनी बात पहुँचाने को लेकर जिले के आंदोलित कर्मचारियों ने अपनी हुंकार भरी और धरना स्थल से एसडीएम कार्यालय तक पदयात्रा  रैली निकालकर ओजस्वी नारे के साथ  शासन प्रशासन व लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

धरना स्थल पर जिले के प्रखर वक्ता अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक संजय शर्मा ने संगठन का पूर्ण समर्थन देकर अपना वक्तव्य दिया इसी अनुक्रम में जिला संचालक दिनेश कुमार राठौर,मुकेश कोरी सत्यनारायण जायसवाल,राकेश चौधरी,संजय नामदेव,अमिताभ चटर्जी,ओमप्रकाश सोनवानी,बलराम तिवारी,सूरज सिंह बिसेन,पीयूष गुप्ता,अजय चौधरी सहित कई वक्ताओं ने सम्बोधित कर कर्मचारियों में एक नई ऊर्जा व उत्साह का संचार किया साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन मोटिवेशनल विचारों के साथ अजय चौधरी ने किया।

धरना स्थल पर जिले के सैकड़ों कर्मचारियों सहित मुख्य रूप से महेन्द्र कुमार मिश्रा,तरुण नामदेव,प्रकाश रैदास,किरण रघुवंशी,गीता दुबे, विनय कुमार राठौर,यज्ञ नारायण शर्मा,भागीरथी कैवर्त,रणजीत राठौर,अजय राय,ऋषि कुमार मिश्रा,अवधराम,लखनलाल साहू, चंदूलाल सिंगरौल,भुवनेश्वर प्रसाद साहू, ब्रजमोहन मिश्रा,अदिति शर्मा,बैजंती पैकरा,सुधा शुक्ला,आशा काशीपुरी,सुनीता मराबी,गीता करसाल, दीपचंद गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता,अनुपमा गुप्ता,दीपक कुमार श्रीवास्तव,मनोज नामदेव,कल्याण सिंह पोर्ते, निकेश वाकरे,शिवपाल सिंह,नीलू श्रीवास,योगेश्वरी,समीरा पैकरा नरेन्द्र पाल पैकरा,देवान पोर्ते,रामप्रसाद पैकरा,अनिल कुमार शर्मा,अर्चना गुप्ता,मीना शर्मा,परसराम,राजेश चौधरी,विजयप्रताप ओट्टी,धनपत प्रजापति,संतलाल बैगा,राजकुमार पटेल,कैलास कुमार लदेर,उज्ज्वल श्रीवास्तव,परसराम चौधरी,कन्हैया सोनवानी, माया मार्को, सुलेखा पैकरा,गौरव कुमार,राधा,गौतम सिंह मनहर,सुमेर दास मानिकपुरी,रंजीता वैश्य सहित जिले के कई शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


जिले के मुख्य वक्ता सत्य नारायण जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है आज किसी भी अन्य विभाग में ऑनलाइन आवेदन देने को बाध्य नहीं किया गया है लेकिन शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को ऑनलाइन ऑफलाइन आवेदन के लिए आदेश निर्देश निकालकर कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।केन्द्र के बराबर महंगाई भत्ता के लिए लंबित महंगाई भत्ता के लिए धरना आंदोलन के लिए शिक्षकों को बाध्य होना पड़ता है।सरकार पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुये एलबी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन को निर्धारित करे,वेतन विसंगति   की समस्या को दूर कर कर्मचारियों को क्रमोन्नति प्रदान किया जावे।


जिला संचालक दिनेश राठौर ने कहा कि यह हमारी मोर्चा की एक दिवसीय धरना आंदोलन है यदि छत्तीसगढ़ की साय सरकार अपने वायदे पूरा नहीं करती है तो आंदोलन आगामी दिनों में  प्रांतीय स्तर पर पूर्व निर्धारित है।राज्य की भाजपा सरकार हमारी जायज मांगों को पूरा करे और अपने घोषणा पत्र में किये गये वायदे को पूरा करे

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |