Azaad Bharat News/रायगढ़। 6 साल बाद रायगढ़ में एक बार फिर डायमंड सर्कस आ चुका है। यह सर्कस रायगढ़ के सावित्री नगर मौदहापारा में संचालित है।जिसमें देश के मणिपुर, असम,बंगाल के अलावा अफ्रीका, इथोपिया जैसे विदेशों से भी कलाकार शामिल हैं। आज के दौर में जानवरों के बिना सर्कस का संचालन करना किसी चुनौती से कम नही है। मगर इसके बावजूद सर्कस के कलाकारों के साथ मिलकर कुछ विदेशी कलाकारों को अपने साथ जोडक़र सर्कस को न केवल जिंदा रखा गया है बल्कि इस दौर में भी सर्कस देखने वाले लोगों को भरपूर मनोंरंजन परोस रहे हैं।
सर्कस के मैनेजर एम डी हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह डायमंड सर्कस इससे पहले भी 3बार रायगढ़ में संचालित किया गया था जिसमें लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा,उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी लोग सर्कस देखने अधिक संख्या में पहुंचेंगे और पसंद भी करेंगे।
सर्कस रोजाना तीन शो में संचालित किया जाता है।जिसमें कुल 22 लोग करतब दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसमें 3 बजे से 5 बजे तक, शाम 5 से 7 और 7 से रात 9 बजे तक शो होंगे।
ट्यूब और विभिन्न सोशल साइट पर ढेर सारी मनोरंजन सामग्री परोसे जाने के बाद सर्कस का अस्तित्व बने रहना आश्चर्यजनक लगता है,बावजूद इसके सर्कस का आकर्षण आज भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। एमडी हुसैन बताते हैं कि वे कई सालों से सर्कस का व्यवसाय कर रहे हैं उनके साथ जुड़े लोगों ने कमाई अधिक ना होने के कारण धीरे धीरे दूसरे व्यवसायों का रुख कर लिया लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए क्योंकि वे इस व्यवसाय में पारंगत हो चुके हैं और दूसरे व्यवसायों की जानकारी उतनी अधिक नहीं हैं इसलिए वे सर्कस के साथ ही जुड़े रहे, वे सर्कस की आखिरी पीढ़ी हैं क्योंकि इसके बाद शायद सर्कस का अस्तित्व बरकरार रखने वाला कोई नहीं है।
Breaking News
- NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख छात्र हुए सफल, पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप
- Big Breking News/लोरो घाट में भीषण हादसा, 3 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन; पुलिस और ग्रामीणों ने बच...
- हरिबोल के जयघोष से गूंजा जिंदल स्टील परिसर, भव्य श्री गुंडिचा रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का ज...
- अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना की महत्वपूर्ण सूचना: 17 जुलाई को यूरोसर्जन डॉ. तुषार दानी का...
- Big Breking News/-रायगढ़: 72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा; पुलिस डॉग 'रू...
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|
अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |
6 साल बाद रायगढ़ में एक बार फिर डायमंड सर्कस ,

मणिपुर, असम,बंगाल के अलावा अफ्रीका, इथोपिया जैसे विदेशों से भी कलाकार शामिल .
You might also like!

.jpg)
.jpg)

.jpg)