Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव विकास और सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर,आख़िर क्यों चढ़ती है बली हर बार...
विकास और सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर,आख़िर क्यों चढ़ती है बली हर बार आम या गरीब इन्सान की
एक्सक्लूसिव

विकास और सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर,आख़िर क्यों चढ़ती है बली हर बार आम या गरीब इन्सान की

Harshad Dewangan 04 August 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Azaad-bharat News/Chhattisgarh News/  बलरामपुर/ छत्तीसगढ़ की राजनीतिक पार्टियां और सरकार यूं तो प्रदेश में विकास की खूब कहानी सुनाती है, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल इससे उलट है.


बता दें, हालात ये है कि प्रदेश के कई गावों तक जाने के लिए आज भी सड़कों का निर्माण नहीं किया गया है, जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर गवानी पड रही है. ताजा मामला बलरामपुर जिले का है. यहां के चुरुंडा गांव तक सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई, तो परिजन खाट पर लेकर मरीज को अस्पताल पहुंचे, लेकिन समय पर नहीं पहुंच पाने की वजह से उनकी मौत हो गई. 

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

विकास और सिस्टम की पोल खोलती तस्वीर आई सामने

हालांकि, जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड के शाहपुर के चुरुंडा निवासी 35 वर्षीय महेंद्र सिंह की गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई. खराब रास्ता और खुली नदी होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई, जिस पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शुक्रवार को बीमार महेंद्र सिंह को मुख्य सड़क तक तकरीबन 1 किलोमीटर दूर खाट में ढोकर कर लाए. फिर परिजन मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां समय पर इलाज नहीं होने से उसकी मौत हो  गई.


गांव में कुछ लोगों की निजी भूमि बन रही है रास्ते में रुकावट

वहीं, उपतहसील चांदो अंतर्गत चुरुंडा गांव के सरपंच रामसकल मिंज का कहना है कि गांव में सड़क निर्माण के लिए कई बार कोशिश की गई. पर सड़क निजी भूमि से होकर जाती है और कोई ग्रामीण सड़क के लिए भूमि देने को तैयार नहीं है. यही वजह है ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है कि उनके गांव तक पक्का सड़क नहीं बना है. बरसात के चार महीने में मरीजों, गर्भवतियों और बुजुर्गों को आने-जाने ले जाने में काफी परेशानी होती है. कई बार बीमार व गर्भवती महिलाओं को झोली में डालकर पक्की सड़क तक ले जाना पड़ता है. एक तरफ राज्य सरकार जनता को विकास कार्य गिना रही है, जबकि दूसरी ओर हकीकत की तस्वीर कुछ और ही है.

   

रास्ता खराब होने से नहीं पहुंची एम्बुलेंस

दरअसल, पीड़ित मरीज को खराब सड़क व खुली नदी होने की वजह से खाट में ढोकर ले जाना पड़ा, जिसकी वजह से समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाए. जिसके कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. कई पीढ़ियों से सड़क नहीं होने से ग्रामीण जानमाल के नुकसान के साथ-साथ विकास की मुख्यधारा से भी नहीं जुड़ पा रहे हैं. बरसात के दिनों में हालत बद से बदतर हो जाती है.

 

मामले पर एसडीएम ने लिया संज्ञान

फिलहाल, इस मामले पर कुसमी एसडीएम करुण डहरिया का कहना है कि जंगल और दूरस्थ इलाकों में लोगों की बसावट होने की वजह से कई गांवों में अभी तक सड़कें नहीं पहुंच पाई है. हालांकि, इस घटना के बारे में उन्होंने कहा कि मरीज एक दिन पहले से ही बीमार था और रात भर घर से बाहर रहा और दूसरे दिन एंबुलेंस पहुंचने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उस जगह पर जल्द ही सड़क के लिए प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा, ताकि आने वाले समय पर ऐसी घटनाएं न हो

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |