Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव आठ दिन तक हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप, युवती को हवस का शिकार बना रहा था ...
आठ दिन तक हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप, युवती को हवस का शिकार बना रहा था प्रेमी
एक्सक्लूसिव

आठ दिन तक हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप, युवती को हवस का शिकार बना रहा था प्रेमी

Harshad Dewangan 12 July 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19

 Azaad-bharat News/, अलीगढ़। एक युवती का अपहरण करने के बाद उसे फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। हाथ-पैर बांधकर नशीली गोलियां खिलाईं और आठ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। परिजनों से फिरौती भी मांगी। 

पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बाल अपचारी व युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है, जो युवती का प्रेमी बताया गया है। उसी ने युवती को मिलने के लिए बुलाया था। नौकरी का झांसा भी दिया था।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राेंगटे खड़े कर देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार यहां एक युवती से नौकरी दिलाने के बहाने उसे बंधक बनाकर आठ दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात का मुख्य आरोपी युवती का प्रेमी बताया गया है। वहीं आरोपियों में एक युवती और बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है मुख्य आरोपी फरार है।

यह है पूरा मामला

क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली युवती 28 जून की शाम चार बजे घर से क्वार्सी चौराहा के लिए निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया। उसी रात को युवती के फोन से 80 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। 

सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फोन की लोकेशन खंगाली तो वह लगातार बदलती रही। दो दिन वह लोकेशन हरिद्वार में भी मिली। पुलिस ने वहां एक ऐसे प्वाइंट का कैमरा खंगाला, जहां से हरिद्वार जाने वाली गाड़ियां जरूर निकलती हैं, लेकिन युवती नहीं दिखी। 

इसके बाद अलीगढ़ में जहां-जहां लोकेशन मिली, वहां उस समय चालू मोबाइल नंबरों को खंगाला गया। इसमें कुछ संदिग्ध नंबर मिले, जिसके बाद लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी आकाश व साईं विहार कॉलोनी निवासी अंजना चौधरी को गिरफ्तार किया गया। 

इसके बाद कांशीराम आवास निवासी जतिन कुमार व एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर रविवार को युवती को सांगवान सिटी स्थित एक फ्लैट से बरामद किया गया। युवती कमरे में बंद थी। 

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह डर गई। हाथ-पैर बंधे थे। यहां से युवती के कपड़े, तीन मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक डेबिट कार्ड, प्लास्टिक की रस्सी, 17 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आकाश, अंजना, जतिन को जेल भेज दिया है। बाल अपचारी को आगरा के बाल सुधार गृह भेजा गया है।

 पेड़ा में दिया था नशीला पदार्थ, वीडियो बनाया

पूछताछ में पता चला कि युवती दीपक नाम के युवक को जानती थी, जो उसका प्रेमी बताया जा रहा है। उसी ने नौकरी का झांसा देकर युवती को क्वार्सी चौराहे पर बुलाया था। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर उसे फ्लैट पर ले गया, जो उसने किराए पर ले रखा है। वहां युवती को पेड़े में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। 

अचेत होने पर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दुष्कर्म किया। बाद में आकाश, जतिन व बाल अपचारी को बुलाया। उन्होंने भी दुष्कर्म किया। इसके बाद दीपक युवती का फोन लेकर हरिद्वार चला गया था। साथ में अंजना भी थी। इसके पीछे तीनों आरोपी युवती से दुष्कर्म करते रहे। उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

दूसरी युवती को भी नौकरी के बहाने रखा साथ

जांच में पता चला कि दीपक ने अंजना को भी नौकरी के बहाने अपने साथ रखा था। चूंकि वह युवती के परिजनों को जानता था तो हर गतिविधि पर निगाह रख रहा था कि परिजन क्या कर रहे हैं। इसलिए वह पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो जाता था। 

आरोपियों का उद्देश्य फिरौती लेना था। इसके लिए एक बार कोड भी भेजा गया था, जो जन सेवा केंद्र का था। बार कोड को अंजना जन सेवा केंद्र से लेकर आई थी। कहा था कि हमारे कुछ रुपए आएंगे। इसके बदले हमें नकदी दे देना।

घटना के बाद से सहम गई युवती

पुलिस ने पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया, लेकिन आठ दिन तक कमरे में बंद रहने के चलते वह बेहद सहमी हुई है। जल्द ही पुलिस उसके बयान कराएगी।

क्वार्सी क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली युवती 28 जून की शाम चार बजे घर से क्वार्सी चौराहा के लिए निकली थी। देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया। उसी रात को युवती के फोन से 80 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। 

सीओ तृतीय अमृत जैन के अनुसार, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फोन की लोकेशन खंगाली तो वह लगातार बदलती रही। दो दिन वह लोकेशन हरिद्वार में भी मिली। पुलिस ने वहां एक ऐसे प्वाइंट का कैमरा खंगाला, जहां से हरिद्वार जाने वाली गाड़ियां जरूर निकलती हैं, लेकिन युवती नहीं दिखी। 

इसके बाद अलीगढ़ में जहां-जहां लोकेशन मिली, वहां उस समय चालू मोबाइल नंबरों को खंगाला गया। इसमें कुछ संदिग्ध नंबर मिले, जिसके बाद लोधा क्षेत्र के गांव ताजपुर रसूलपुर निवासी आकाश व साईं विहार कॉलोनी निवासी अंजना चौधरी को गिरफ्तार किया गया। 

इसके बाद कांशीराम आवास निवासी जतिन कुमार व एक बाल अपचारी को पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर रविवार को युवती को सांगवान सिटी स्थित एक फ्लैट से बरामद किया गया। युवती कमरे में बंद थी। 

पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह डर गई। हाथ-पैर बंधे थे। यहां से युवती के कपड़े, तीन मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक डेबिट कार्ड, प्लास्टिक की रस्सी, 17 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने आकाश, अंजना, जतिन को जेल भेज दिया है। बाल अपचारी को आगरा के बाल सुधार गृह भेजा गया है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |