Azaad Bharat
Breaking
🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल 🔴 Big Breking News/रायपुर में 6 माह की मासूम को पिता ने दो बार जमीन पर पटका, AIIMS में भर्ती 🔴 विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शस्त्र पूजन 🔴 यूनिटी मेटा टोकन में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी, रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 🔴 दुर्ग के जेडी स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: 1600 डिग्री का पिघला लोहा ठेकेदार पर गिरा, इलाज के दौरान मौत 🔴 केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 🔴 बिलासपुर में हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, 5 ग्राम मादक पदार्थ और मोबाइल जब्त; ₹1.08 लाख का सामान बरामद 🔴 छत्तीसगढ़: सूरजपुर में महिला शिक्षक और 12वीं के छात्र बेटे की हत्या, प्रेम संबंध और 20 लाख के लोन का विवाद चर्चा में 🔴 नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने सिविल सर्जन को शनिवार देर रात हिरासत में लिया 🔴 Big Breking/नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस 🔴 मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जूड जॉनसन अब इस दुनिया में न...
 टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जूड जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहे
एक्सक्लूसिव

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जूड जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहे

Azaad Bharat Desk 20 June 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

बेंगलुरु। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जूड जॉनसन अब इस दुनिया में नहीं रहे. जॉनसन की 20 जून (गुरुवार) को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरने से मौत हो गई. माना जा रहा कि जॉनसन की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या की है. कोट्टानूर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. फिलहाल, कोट्टानूर पुलिस जानकारी जुटा रही है. जॉनसन 52 साल के थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. जॉनसन अपने घर के पास में ही क्रिकेट अकादमी चला रहे थे, लेकिन पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे.

Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17

जॉनसन का ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 47.66 के एवरेज से 3 विकेट चटकाए. जॉनसन को भारत के लिए वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला. जॉनसन ने साल 1996 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. जवागल श्रीनाथ के इंजर्ड होने के चलते उन्हें उस मैच में मौका मिला था.

डेविड जॉनसन ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में वेंकटेश प्रसाद के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की. इसके बाद जॉनसन साउथ अफ्रीका के दौरे पर गए और पहला टेस्ट खेला. जॉनसन की लेथ-लाइन उतनी सटीक नहीं थी, जिसके चलते उन्हें भारत के लिए सिर्फ दो टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला.

डेविड जॉनसन के निधन से भारतीय क्रिकेट में शोक की लहर दौड़ गई है. पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने जॉनसन के निधन पर लिखा, “साथी क्रिकेटर डेविड जॉनसन की निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना. ‘बेनी’ बहुत जल्दी चले गए.”

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |