अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में जिला नारायणपुर, कोंडागांव,दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी ITBP की संयुक्त पार्टी जिला नारायणपुर कोंडागांव दंतेवाड़ा जगदलपुर के सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के विरूद्ध गश्त सर्चिग हेतु रवाना हुये थे।

सर्च अभियान के दौरान जिला नारायणपुर के थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत थुलथुली ग्राम गोबेल & थुलथुली के जंगल में लगातार कई बार सुरक्षा बलो ओर माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई है।
मुठभेड़ पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान अब तक 06 वर्दीधारी माओवादियोें के शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्तगी की जा रही है।सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद । मुठभेड़ में और बड़ी संख्या में नक्सली घायल होने की सूचना।क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है ।मुठभेड़ में नारायणपुर DRG की 3 जवान घायल हो गये हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है l सभी घायल जवानों को रायपुर उपचार के लिए लेजाया गया है।