हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

आंध्र प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) और ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP सरकार बना सकती है।

Loksabha election 2024 04 June 2024
post

ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी

 Azaad-bharat News/आंध्र प्रदेश / लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। फिलहाल रुझान आ रहे हैं

आंध्र प्रदेश में NDA (भाजपा, TDP और जन सेना पार्टी) सरकार बनाता दिख रहा है। मौजूदा CM जगन मोहन रेड्डी की YSRCP को खासा नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में भी इस बार सत्ता बदलने का अनुमान जताया गया था। 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है।

वहीं, ओडिशा में अब तक के रुझान में BJP सरकार बना सकती है। एग्जिट पोल में BJD और BJP में कांटे का मुकाबला बताया गया था। पोल में नवीन पटनायक की BJD और भाजपा को, दोनों को 62-80 सीटें मिलने का अनुमान जताया था।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।

वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

अब देखिए दोनों राज्यों का जनादेश

आंध्र प्रदेश 175 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 88

पार्टीरुझानरिजल्ट
BJP6
YSRCP24
कांग्रेस0
TDP126
जनसेना19
अन्य0

ओडिशा 147 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 74

पार्टीरुझानरिजल्ट
BJD45
BJP75
कांग्रेस12
अन्य5

You might also like!

RAIPUR WEATHER