अपनी पसंद की खबर खोजें
आपको बता दें कि ग्राम पारागांव में सतनामी समाज के भवन निर्माण के स्थान चयन को लेकर पिछले कुछ दिनों से ग्रामीणों में विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इस विवाद को निपटाने के लिए रविवार की सुबह निर्माणाधीन स्थल के पास ग्रामीणों की एक बैठक रखी गई थी। जिसमें सतनामी समाज के लोग भी शामिल थे। बैठक के बीच में ही चयनित भूमि पर निर्माण को लेकर अचानक वाद विवाद के बाद ग्रामीण और सामाजिक लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें जमकर लाठी, छड़, ईंट और पत्थरों का इस्तेमाल हुआ।
घटना में दोनों पक्षों की महिलाओं सहित लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में आरंग थाना पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के लोगों ने विवाद और मारपीट के लिए एक -दूसरे पर कई आरोप लगाए हैं।