अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. यूपी एटीएस ने गोवा नेवल शिपयार्ड बेस में पार्ट टाइम कर्मी के तौर पर काम करने वाले राम सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक किसी पाकिस्तानी महिला जासूस से राम सिंह संपर्क में था. राम सिंह ने पाकिस्तानी एजेंट को भारतीय नौसेना के कई युद्धपोतों की तस्वीरें और नौसेना बेस का वीडियो बनाकर भेज रहा था. एटीएस को जानकारी मिली थी कि आईएसआई नौसेना के प्राइवेट शिपयार्डों में काम करने वालों को पैसे का लालच देकर ट्रैप करने की कोशिश कर रही है. बदले में भारतीय नौसेना की खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की साजिश का भी इसमें खुलासा किया गया है. जानकारी के मुताबिक इस खूफिया जानकारी के बदले में पाकिस्तान से राम सिंह को पैसे मिल रहे थे. बताया जा रहा है कि राम सिंह के मोबाइल और बैंक खाते से आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले कई अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है।