Azaad Bharat
Breaking
🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI 🔴 श्याम दरबार में गूंजी किलकारी : सुनील-सीमा दंपति ने पोती वियाना के हाथों से बाबा को लगवाया छप्पन भोग 🔴 कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन 🔴 जय कन्हैया लाल की! कृष्ण जन्मोत्सव में डूबा मथुरा, गूंज रहा ‘नंद के आनंद भयो’ 🔴 Big Breking/ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस का बड़ा प्रहार, यूपी के 8 गांजा तस्कर गिरफ्तार 🔴 राज्य स्तरीय सम्मान से जशपुर का बढ़ा गौरव 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ऑपरेशन क्लीन हंट" में घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 🔴 ढिमरापुर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी सवार युवती की मौत, खराब सड़क को लेकर लोगों में आक्रोश 🔴 Big Breking News/ ब्रेकिंग न्यूज़ | रायगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा 🔴 जेलों में बंदियों को मिलेगा निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, ओपन जेल बेमेतरा में खुलेगा ITI

Search News

अपनी पसंद की खबर खोजें

एक्सक्लूसिव छत्तीसगढ़ क्राइम व्यापार देश दुनिया राशिफल मनोरंजन अन्य खेल राजनीति
होम एक्सक्लूसिव भालूपखना में बिलासपुर और रायगढ़ की टीम ने की इंक्वायरी धनवादा कंप...
भालूपखना में बिलासपुर और रायगढ़ की टीम ने की इंक्वायरी   धनवादा कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई के आसार
एक्सक्लूसिव

भालूपखना में बिलासपुर और रायगढ़ की टीम ने की इंक्वायरी धनवादा कंपनी के प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई के आसार

Harshad Dewangan 15 May 2024
Share :
Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2


Advertisement
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3
Advertisement 4
Advertisement 5
Advertisement 6
Advertisement 7
Advertisement 8
Advertisement 9
Advertisement 10
Advertisement 11
Advertisement 12
Advertisement 13
Advertisement 14
Advertisement 15
Advertisement 16
Advertisement 17
Advertisement 18
Advertisement 19


Azaad-bharat News/कुड़ेकेला:- जिले में प्रस्तवित विभिन्न निजी एवं सरकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में नियमों की बदतर अनदेखी करने के कई मामले सामने आए हैं। धरमजयगढ़ क्षेत्र में ऐसे ही एक प्रोजेक्ट की जमीनी स्तर पर की जा रही गतिविधियों में गंभीर रूप से वन अधिनियम के उल्लंघन करने के प्रकरण में एक नया अपडेट सामने आया है। जिसमें बिलासपुर वन वृत्त की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम प्रोजेक्ट साइट में जांच के लिए भालूपखना पहुंचीं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उड़नदस्ता की टीम ने परियोजना क्षेत्र में जाकर क्रियान्वयन में बरती गई लापरवाही के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बताया जा रहा है कि इस जांच दल के आने की खबर वन विभाग के स्थानीय आला अधिकारियों को भी नहीं हुई। हालांकि जांच टीम द्वारा मौका जांच करने के दौरान संबन्धित मैदानी अमले के जिम्मेदार वहां मौजूद रहने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जिले की खनिज विभाग की टीम ने भी प्रोजेक्ट में संपदाओं के अनुचित दोहन को लेकर जांच शुरू कर दी है। 


धरमजयगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भालूपखना में पिछले करीब दो साल से अधिक समय पहले से प्रस्तावित एक लघु जल विद्युत परियोजना का क्रियान्वयन किया जा रहा था। प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन तेलंगाना राज्य की धनबादा पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कुछ समय पहले वन भूमि पर बिना अनुमति के इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करने की शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने जांच की। विभाग की जांच में वन संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन किए जाने की पुष्टी हुई। जिसके बाद विभाग द्वारा इस प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया है। विभागीय जांच रिपोर्ट में प्रोजेक्ट मैनेजर को उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। हालांकि, इस केस में वन विभाग के ज़िम्मेदारों की भूमिकाओं की जांच को लेकर विभागीय स्तर चल रही संभावित प्रक्रियाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 


बिलासपुर से आई वन विभाग की टीम द्वारा इस प्रोजेक्ट की जांच किए जाने के मामले में लैलूंगा फारेस्ट एसडीओ ने बताया कि उन्हें उड़नदस्ता टीम के आने की खबर मिली थी। लेकिन टीम कब जांच कर चली गई इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। आधिकारी ने बताया कि हमने इस प्रकरण में जांच रिपोर्ट पहले ही सौंप दी है।

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |

हर छोटी बड़ी खबर हमारे पोर्टल में पब्लिश करने के लिए संपर्क करें|

अपने प्रतिष्ठान का विज्ञापन देना चाहते हैं, 78693-95311, 7999739156 पर संपर्क करें |