अपनी पसंद की खबर खोजें
Azaad-bharat News/छग .रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट से दोषी ठहराए गए फिरोज सिद्दीकी को बड़ी राहत मिली है. फिरोज सिद्दीकी आज दोपहर को रायपुर के सेशन कोर्ट में पेश हुए जहां से सभी कागजी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट के आर्डर को मद्देनज़र रखते हुए न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। जहां उन्होंने दो बॉन्ड और दो जमानतदार प्रस्तुत किया. दरअसल फ़िरोज़ सिद्दीकी ने सुप्रीम कोर्ट में जग्गी हत्याकांड में सजा के खिलाफ SLP याचिका दायर की थी, जिस पर उन्हें जमानत का लाभ देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो जमानतदारों के साथ जिला अदालत से जमानत लेने की अनुमति दी. SLP याचिका में सिद्दीकी ने खुद को बेगुनाह और निर्दोष बताया था.